Homeआम मुद्देPAURI में KHIRSU के पास बाइक और मैक्स की टक्कर, 8 लोग...

PAURI में KHIRSU के पास बाइक और मैक्स की टक्कर, 8 लोग घायल, सभी सुरक्षित

PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में सोमवार 27 अप्रैल को श्रीनगर-खिर्सू रोड पर एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। खिर्सू के नजदीक एक मैक्स गाड़ी और बाइक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरे। हादसे के समय मैक्स में सात लोग सवार थे जबकि बाइक पर एक व्यक्ति बैठा था। पुलिस और आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी आठ घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कैसे हुआ PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT?

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मैक्स वाहन पैठाणी से श्रीनगर की तरफ जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया।

घायलों की पहचान

PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT में मैक्स में बैठे गगन सिंह (75), सतेश्वरी देवी (50), संगीता देवी (23), अंजू (24), मंगल सिंह (32), गुड्डी देवी (55) और गौतम सिंह (26) निवासी पैठाणी घायल हो गए। वहीं बाइक चला रहे गजेन्द्र सिंह (42) निवासी पाबौ को भी चोटें आईं।

PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT
PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT

रेस्क्यू और उपचार

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सभी घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार समय पर राहत कार्य शुरू होने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। फिलहाल PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बता दें कि पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित खिर्सू एक हिल स्टेशन है। समुद्र तल से लगभग 1700 मीटर की ऊंचाई पर खिर्सू अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांति के लिए मशहूर है। यहाँ पहुंचने के लिए आपको पहले पौड़ी पहुंचना होता है, जो खिर्सू से लगभग 19 किलोमीटर की दूरी पर है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। सटीकता की गारंटी नहीं है।

READ MORE:

उत्तराखंड में बढ़ रहे हादसे 

उत्तराखंड की सड़कों पर PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT जैसी घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में बढ़ती जा रही हैं। तेजी से बढ़ते यातायात के बीच सड़क दुर्घटनाएं राज्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं।

परिवहन विभाग और INTEGRATED ROAD ACCIDENT DATABASE (IRAD) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में सड़क हादसों और उनमें होने वाली मौतों की संख्या में लगातार उछाल देखा जा रहा है।

PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT
PAURI KHIRSU ROAD ACCIDENT

पहाड़ी जिलों में होने वाले सड़क हादसे मैदानी इलाकों के मुकाबले ज्यादा गंभीर साबित हो रहे हैं। साल 2024 में जहां कुल 1,747 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज हुई थीं, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,846 तक पहुंच गया, यानी करीब 5.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी तरह मौतों की संख्या भी 1,090 से बढ़कर 1,242 हो गई, जो लगभग 13.94 प्रतिशत की वृद्धि दिखाती है।

सबसे ज्यादा चिंता की बात घायलों की संख्या में तेज उछाल है। 2024 में जहां 1,547 लोग घायल हुए थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 2,056 हो गई, यानी करीब 32.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। ये आंकड़े साफ बताते हैं कि सिर्फ हादसे ही नहीं बढ़ रहे, बल्कि उनकी गंभीरता भी लगातार ज्यादा खतरनाक होती जा रही है, जिससे पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता और गहराती जा रही है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular