पति ने सात घंटे तक पत्नी को पेड़ से बांधे रखा, लाठी- डंडों से की जमकर पिटाई

0
309

दिल्ली ब्यूरो- पत्नी को उसके पुराने दोस्त के साथ देखकर पति बौखला गया। उसके बाद उसने पत्नी को और उसके दोस्त को पेड़ से बांध दिया और जमकर डंडे से पिटाई की। बौखलाए पति ने 7 घंटे तक अपनी पत्नी को पेड़ से बांधे रखा। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई को करते हुए पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि 6 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। इस घटना की शुरुआत शक के साथ हुई। महिला अपने पुराने दोस्त के साथ मौसी सास के घर गई तो मौसी सास ने प्रेम-प्रसंग का अंदेशा जताया और दोनों को घर में बंधक बना दिया।

ahila pitai

मामला राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के घाटोल का है। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह अपने निजी काम से घाटोल कस्बे में गई थी। जबकि उसका ससुराल हेरो गांव में है। वहीं महिला की मुलाकात अपने पुराने दोस्त देवालाल से हुई। उसके बाद देवीलाल उसने देवीलाल को मौसी सास के घर तक छोड़ने को कहा। देवीलाल पेशे से ड्राइवर है तो उसने महिला को मौसी सास के घर छोड़ दिया। यहां शक के आधार पर मौसी सास ने महिला और उसके पुराने दोस्त को बंधक बना दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मौसी सास के घर से उसे ससुराल लाने के बाद आरोपियों ने उसे और देवीलाल को पेड़ से बांध दिया। इसके बाद उसके पति महावीर कटारा, जेठ कमलेश, जेठानी सुंका और मामा ससुर के लड़कों ने उन्हें डंडे और जूतों से जमकर पीटा। करीब 7 घंटे तक पेड़ से बाधकर रखा।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

इस मारपीट के बाद आरोपियों ने एक वीडियो बनाया था। 9 सेकंड के वीडियो में आरोपी पति डंडे से पत्नी की पिटाई कर रहा था। यह पूरा वीडियो क्षेत्र में वायरल हो गया। ऐसे ही आरोपियों ने महिला और उसके दोस्त से मारपीट के तीन वीडियो बनाए। एक वीडियो में वे महिला से घाटोल जाने की वजह पूछ रहे थी। इस वीडियो पर पुलिस ने घाटोल से जुड़े गांवों में पड़ताल की। रात करीब 11 बजे लोकेशन ट्रेस होने बाद पुलिस बदमाशों तक पहुंची। शनिवार सुबह महिला ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने छानबीन में बताया कि महिला और युवक के बीच केवल दोस्ती थी और किसी तरह के रिश्ते की पुष्टि उनके बीच नहीं हुई है। अब पुलिस ने पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।