HomeLatest Newsविपक्ष की राज्यसभा में धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

विपक्ष की राज्यसभा में धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

PARLIAMENT WINTER SESSION: आज संसद के शीतकालीन सत्र का 11वाँ दिन भी समाप्त हो गया है। इस दौरान विपक्षी दलों ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी कर ली है। विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा के जनरल सेक्रेटरी पीसी मोदी को धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सौंपा। उनका आरोप है कि धनखड़ सदन की कार्यवाही में पक्षपाती व्यवहार कर रहे हैं।

PARLIAMENT WINTER SESSION
PARLIAMENT WINTER SESSION

PARLIAMENT WINTER SESSION: ये दल हैं अविश्वास प्रस्ताव में शामिल

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के 60 से ज्यादा सांसदों ने नोटिस पर हस्ताक्षर किए हैं, और विपक्ष को आरजेडी, टीएमसी, सीपीआई, सीपीआई (एम), जेएमएम, आप, और डीएमके का समर्थन भी मिल रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

PARLIAMENT WINTER SESSION
PARLIAMENT WINTER SESSION

सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

इस हंगामे के बीच, मंगलवार को सुबह 11 बजे दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई, लेकिन लोकसभा में जारी हंगामे के कारण कार्यवाही को पहले 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया। 12 बजे कार्यवाही फिर से शुरू हुई, लेकिन अडाणी और जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर विरोध जारी रहा, जिसके चलते स्पीकर ने सदन को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। इसी तरह, राज्यसभा की कार्यवाही भी हंगामे के कारण बुधवार तक स्थगित कर दी गई।

PARLIAMENT WINTER SESSION
PARLIAMENT WINTER SESSION

क्या है अविश्वास प्रस्ताव का नियम?

राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव संविधान के अनुच्छेद 67(बी) के तहत लाया जाता है, जिसमें कहा गया है कि इसे राज्यसभा के सदस्यों के बहुमत से पारित किया जा सकता है और लोकसभा की सहमति से सभापति को हटा भी सकते हैं। हालांकि, इसके लिए 14 दिन पहले नोटिस देना जरूरी है।

ये भी पढिए-

S M KRISHNA
S M KRISHNA

पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन, कर्नाटक में तीन दिन का राजकीय शोक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular