HomeLatest Newsपाताल लोक सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से प्राइम वीडियो...

पाताल लोक सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से प्राइम वीडियो पर होगा स्ट्रीम

PAATAL LOK SEASON 2 का इंतजार खत्म होने वाला है। प्राइम वीडियो ने इस बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। पहले सीजन की शानदार सफलता के बाद दर्शक इसके अगले भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बार भी कहानी में रहस्य, रोमांच और खौफ से भरपूर अनुभव मिलने वाला है। यह सीजन 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। यह सीरीज भारत समेत 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में रिलीज की जाएगी।
PAATAL LOK SEASON 2
PAATAL LOK

PAATAL LOK SEASON 2 रिलीज के लिए तैयार

इसका निर्देशन अविनाश अरुण धवारे ने किया है और इसका निर्माण क्लीन स्लेट फिल्म्ज और यूनोइया फिल्म्स ने मिलकर किया है। कहानी को सुदीप शर्मा ने लिखा है और उन्होंने इसे क्रिएट और एक्सीक्यूटिव प्रोड्यूस भी किया है। दूसरे सीजन में जयदीप अहलावत एक बार फिर हाथी राम चौधरी की भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ इश्वाक सिंह और गुल पनाग भी अपने पुराने किरदारों में वापसी करेंगे। PAATAL LOK SEASON 2 में इस बार नए चेहरों के रूप में तिलोत्तमा शोम, नागेश कुकिनूर और जाह्नु बारुआ जैसे कलाकार नजर आएंगे।
PAATAL LOK SEASON 2
PAATAL LOK SEASON 2

ट्रेलर में नागालैंड की पृष्ठभूमि दिखाई गई है, जहां हाथी राम चौधरी एक प्रवासी श्रमिक के लापता होने के मामले की जांच कर रहे हैं। कहानी में हाथी राम को बाहरी साजिशों के साथ-साथ अपने अंदर के राक्षसों का भी सामना करना है। ट्रेलर में उनके संघर्ष, सच्चाई की खोज और रोमांचक दृश्यों की झलक दिखाई गई है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। “पाताल लोक” का पहला सीजन अपनी अनोखी कहानी और शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया था। अब PAATAL LOK SEASON 2 से भी वैसी ही उम्मीदें हैं। इस सीजन में सस्पेंस, एक्शन और ड्रामा का भरपूर मिश्रण मिलेगा।

ये भी पढिए-

KIARA ADVANI
KIARA ADVANI

कियारा आडवाणी की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती होने पर आया टीम का रिएक्शन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular