HomeLatest Newsऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में हाई अलर्ट, 18 हवाई अड्डे अस्थायी...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश में हाई अलर्ट, 18 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, उड़ानें रद्द

OPERATION SINDOOR: भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का कड़ा जवाब देते हुए 6 और 7 मई की रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के 9 ठिकानों पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के बाद पूरे देश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खास तौर पर उत्तर-पश्चिम भारत के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई हवाई अड्डों पर विमान सेवाएं अस्थायी रूप से रोक दी गई हैं।

OPERATION SINDOOR
OPERATION SINDOOR

OPERATION SINDOOR: 18 हवाई अड्डे अस्थायी रूप से बंद, उड़ानें रद्द

भारतीय विमानन मंत्रालय और हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर जम्मू, श्रीनगर, लेह, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, भुज, जामनगर, राजकोट, बीकानेर और धर्मशाला सहित कुल 18 हवाई अड्डों पर अगली सूचना तक उड़ानों का संचालन निलंबित कर दिया गया है। श्रीनगर हवाई अड्डे से अब कोई भी व्यावसायिक उड़ान नहीं उड़ रही है। एयर इंडिया ने जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट के लिए 7 मई को दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानें रद्द कर दीं।  सभी यात्रियों से कहा गया है कि वे अपनी यात्रा से पहले एयरलाइंस की वेबसाइट पर स्थिति की जांच करें।

OPERATION SINDOOR
OPERATION SINDOOR

पाकिस्तान ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि भारत ने 6 जगहों पर 24 मिसाइल हमले किए, जिनमें 8 लोगों की मौत और 33 के घायल होने की जानकारी है। पाकिस्तान ने इसके जवाब में नियंत्रण रेखा (LoC) पर नौशेरा, पुंछ और उड़ी सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने भी जवाब दिया। पाकिस्तान ने लाहौर और सियालकोट के हवाई अड्डों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है और पंजाब प्रांत में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

ये भी पढिए-

HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND
HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular