HomeLatest Newsउत्तराखंड में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, चारधाम यात्रियों को...

उत्तराखंड में भारी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने 8 मई 2025 के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी खासतौर पर पर्वतीय जिलों जैसे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के लिए दी गई है, जहां मौसम की मार ज्यादा असर डालती है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों—देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और पौड़ी में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND
HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND

HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND: 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से हो रहा है। उन्होंने बताया कि 8 मई को पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और मैदानी इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही, कई क्षेत्रों में बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका भी बनी हुई है। देहरादून में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND
HEAVY RAIN IN UTTARAKHAND

मौसम विभाग ने विशेष रूप से केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा कर रहे यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की जानकारी लगातार लेते रहें। ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी संभव है, जिससे रास्तों पर फिसलन और खतरा बढ़ सकता है। प्रशासन को नदियों और गदेरों के जलस्तर की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मौसम विभाग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, यात्रा को टालें और बिजली गिरने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहें। यह मौसम प्रणाली 8 मई तक सक्रिय रहेगी, जिसके बाद 9 मई से आसमान साफ होने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND WEATHER TODAY
UTTARAKHAND WEATHER TODAY

उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा मिजाज, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular