NEPAL FLIGHT : दुर्घटना का शिकार हुआ विमान, लापता विमान का मिला मलबा ; 4 भारतीय भी फ्लाइट में थे सवार

0
304

दिल्ली, ब्यूरो :  नेपाल की तारा एयर का 9NAET डबल इंजन विमान जो पोखरा से जोमसोम जा रहा था वो दुर्घटना का शिकार हो गया है। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 22 लोग सवार थे, जिसमें चार भारतीय नागरिक भी शामिल थे। दरसअल सुबह नेपाल में पोखरा से जोमसोम जा रही फ्लाइट अचानक लापता हो गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जानकारी देते हुए बताया था कि सुबह 10:35 बजे से फ्लाइट से कोई संपर्क नहीं हो पाया था। वहीं शाम करीब चार बजे विमान का मलबा मिला है। मामले में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ का बयान भी सामने आ गया है। उनका कहा कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि नेपाली सेना जमीन और हवाई मार्ग से घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।

Capture 56

जानकारी के अनुसार लापता विमान में सवार चार भारतीय मुंबई के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं, चारों की पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है। बता दें कि सर्च अभियान के वक्त जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर ने कहा था कि घासा में एक तेज धमाके की रिपोर्ट सामने आई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। वहीं फ्लाइट  के लापता होने के बाद उसकी तलाशी में खराब मौसम के चलते काफी दिक्कतें भी आईं। दूसरी ओर अब विमान का मलबा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में 13 नेपाली, चार भारतीय, दो जर्मन और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। पूरे मामले पर नेपाल सेना के प्रवक्ता ने बताया है कि हम घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।दरसअल स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने कुछ जलते हुए देखा है। नेपाल सेना के प्रवक्ता का कहना है कि एक बार जब हमारे सैनिक मौके पर पहुंच जाते हैं, तभी हम आधिकारिक तौर पर निष्कर्षों की घोषणा की जा सकती है।