NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी पहुंची दून, अपने पक्ष में मांग रही वोट; ये केंद्रीय मंत्री भी दून में

0
358

देहरादून, ब्यूरो। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंची हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी दून पहुंचे हैं। देहरादून पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। बता दें कि आजकल राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विभिन्न भाजपा और एनडीए गठबंधन शासित राज्यों में प्रचार-प्रसार कर अपने समर्थन में वोट देने की अपील कर रही हैं। आज इसी संदर्भ में वह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंची हैं। देहरादून पहुंचने पर द्रोैपदी मुर्मू का सीएम पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेतओं समेत तमाम अफसरों ने स्वागत किया। सबसे पहले द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के शहीदों को नमन करने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंची और राज्य आंदोलन कें शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित की। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी करीब 10 बजे देहरादून पहुंच गई थी। उन्होंने शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी पहुंची दून, अपने पक्ष में मांग रही वोट; ये केंद्रीय मंत्री भी दून में

dropadi murmu4

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी पहुंची दून, अपने पक्ष में मांग रही वोट; ये केंद्रीय मंत्री भी दून में

तय कार्यक्रम के अनुसार अब वह मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में भारतीय जनता पार्टी के सांसदों एवं विधायकों के साथ बैठक कर रही हैं। इसके लिए भाजपा के सभी 47 विधायकों के साथ ही लोकसभा के 5 व राज्यसभा के तीनों सांसदों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहने को कहा गया है। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर सीएम धामी के साथ ही पार्टी के नेताओं और अफसरों ने भव्य स्वागत और अभिनन्दन किया। सीएम धामी ने भी इस संबंध में सोशल मीडिया जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि, ‘‘आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया।’’ साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि, ‘‘द्रौपदी मुर्मू जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ शहीद स्थल कचहरी, देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।’’

dropadi murmu2