CM पुष्‍कर सिंह धामी ने नवमी पर विधि विधान से किया कन्या पूजन

0
267
Navratri 2022

Navratri 2022 : CM पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया।  CM ने 9 दुर्गा की प्रतीक 9 कन्याओं को भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्‍त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी (Navratri 2022) पर विधि विधान से किया कन्या पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यानि आज शारदीय नवरात्र की नवमी (Navratri 2022) के पावन अवसर पर CM आवास में विधि विधान से कन्या पूजन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे विधि विधान से अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

Navratri 2022

उत्‍तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी ने भी नवरात्र की नवमी के अवसर पर विधि विधान से कन्याओं की पूजा की.

Navratri 2022: धूमधाम से सिद्धपीठों में किया गया नवमी पूजन

नवरात्रि (Navratri 2022) के अवसर पर उत्‍तराखंड के पूरे भारत में सिद्धपीठों में नवमी पूजन धूमधाम से किया गया। बाजारों में भी खूब चहल-पहल दिखी। मंदिरों व घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया साथ ही जौ की हरियाली को प्रसाद के रूप में वितरित भी किया।

cm yogi

Navratri 2022: सीएम योगी ने भी किया कन्या पूजन

यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ ने भी आज शारदीय नवरात्र  की नवमी पर को गोरखनाथ मंदिर में मां भगवती के नौ स्‍वरूपों की प्रतीक नौ कन्याओं और एक बटुक भैरव के पैर पखारकर पहले पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्‍हें अपने हाथों से भोजन परोसा। फिर दक्षिणा के साथ उनकी विदाई की।

ये भी पढे़ं : Hakam Singh Rawat के अवैध रिसॉर्ट पर आज चलेगा बुल्‍डोजर