डबल मर्डर-रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम नातिन की चाकूओं से गोदकर हत्या

0
205

मेरठ, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के घर पिछले दरवाजे से घुसे बदमाशों ने एक बच्ची समेत दो लोगों की धारदार हथियार से गला रेत कर मार डाला। दोनों की हत्या बहुत ही नृशंस तरीके से की गई थी। चाकू से गोदकर एक 12 साल की मासूम और एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या की गई है। सुबह जब काम करने वाले बाई घर में पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो कमरों में दोनों की लाश देखकर करने चीखने चिल्लाने लगी। दोनों लाशों के चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। इस घर में मृतक बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन ही रहती थीं। उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल की दो माह पहले ही कैंसर बीमारी से मौत हुई थी। मूल रूप से यह परिवार बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है।

meerut 2 murder

घर के पिछले दरवाजे से घुसे थे बदमाश, पुलिस जल्द आरोपियों को पकड़ने का कर रही दावा

बता दें कि मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर डी-ब्लॉक में रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह रहते थे। करीब दो माह पहले उनका कैंसर बीमारी के कारण निधन हो गया था। अब इस घर में उनकी पत्नी कौशल सिरोही और नातिन तमन्ना ही रहती थीं। शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली बाई पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और नातिन के शव देखकर चीखने-चिल्लाने लगी। मौके पर चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। चाकू से गोदकर बेरहमी से दोनों की हत्या की गई थी। डबल मर्डर की पर आईजी प्रवीण कुमार एसएसपी रोहित सिंह और इलाके की पुलिस पहुंची। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के लिए बदमाश पीछे के गेट से आए थे। समान भी घर का बिखरा पड़ा है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है। पुलिस के अनुसार जल्द ही डबल मर्डर की इस वारदात को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे डाले जाएंगे। आस-पास के लोगों को इसकी सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी और हड़कंप मचा रहा। डबल मर्डर की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।