NAGA CHAITANYA-SOBHITA: साउथ सिनेमा में इन दिनों नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी चर्चा का केंद्र बनी हुई है। 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में इस जोड़े ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शादी की सभी रस्में बेहद निजी तरीके से निभाई गईं और केवल करीबी परिवार और दोस्तों के बीच यह समारोह हुआ। एक हफ्ते से शादी की रस्में चल रही थीं, और आखिरकार 6 दिसंबर को नवविवाहित जोड़ा पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आया।
शादी के बाद, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला श्रीशैलम के प्रसिद्ध श्री भ्रमरम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर पहुंचे। इस खास मौके पर उनके साथ चैतन्य के पिता नागार्जुन भी मौजूद थे। मंदिर में दर्शन करते हुए, नवविवाहित जोड़े ने पैपराजी के सामने पोज दिए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। चैतन्य ने सफेद शर्ट के साथ धोती पहन रखी थी, जबकि शोभिता गुलाबी और पीली कांजीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। नागार्जुन भी पीच कलर के कुर्ते और जींस में नजर आए। तीनों नंगे पांव मंदिर की ओर बढ़ रहे थे।
NAGA CHAITANYA-SOBHITA
नाग चैतन्य की दूसरी शादी
चैतन्य और शोभिता की शादी से पहले, चैतन्य ने अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद से ही चैतन्य का नाम शोभिता से जोड़ा जाने लगा था। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी साधे रखी, लेकिन इस साल अगस्त में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था जब उनकी सगाई की खबर सामने आई और अब दोनों ने शादी के बंधन में बंध गए हैं।
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.