इस मंदिर के नीचे नदी तट पर मिली महिला की लाश, मची सनसनी

0
309

पिथौरागढ़ (गौरव उपाध्याय): उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जनपद के थाना झूलाघाट क्षेत्रान्तर्गत तालेश्वर मन्दिर के नीचे काली नदी किनारे एक अज्ञात जवान महिला का शव बरामद हुआ है। करीब तीस वर्षीय इस महिला का कद 5.4 फीट है। जवान महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैली रही। हर कोई महिला की हत्या या आत्महत्या को लेकर कयासबाजी लगाने लगे। हालांकि अभी पुलिस भी शव की शिनाख्त नहीं कर पाई है। शिनाख्त के सम्बन्ध में जानकारी करने के उपरान्त कोई पता नहीं चल पा रहा है। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पिथौरागढ़ भेजा गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद शव को शिनाख्त के लिए 72 घण्टे तक जिला चिकित्सालय मोर्चरी पिथौरागढ़ में रखा जाएगा।

mahila ki lash mili

Uttarakhand news bulletin | Uttarakhand samachar | 26 अप्रैल 2022

इस मंदिर के नीचे नदी तट पर मिली महिला की लाश, मची सनसनी

हुलिया अज्ञात शव (महिला)- आँख, नाक, कान, कद औसत, रंग- गोरा, लम्बाई-5.4 फीट, उम्र करीब 30 वर्ष, शरीर में नीले रंग का कुर्ता और पीले रंग की सलवार पहने हुए हैं। दोनों हाथों की कलाई में लाल रंग का कड़ा पहना हुआ है। पुलिस ने इस महिला के सम्बन्ध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस कन्ट्रोल रुम पिथौरागढ़ के नम्बर-05964226651 और 9411112982 पर सूचित करने की अपील की है। शिनाख्त होने के बाद ही महिला के बारे में कुछ पता चल पाएगा। महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैली रही।