पूर्व CM मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना का निधन, इस अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
311

नई दिल्ली, ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का आज लंबे उपचार के बाद मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और हर क्षेत्र के उनके समर्थकों में शोक की लहर है। मृत्यु की सूचना के बाद मेदांता अस्पताल में नेताओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं, उनके शव को लखनऊ लाया जा रहा है। उनके निधन पर कई नेताओं ने दुःख भी जताया है। मुलायम सिंह की पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था।

mulayam ki dusari patni

पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना का निधन, इस अस्पताल में ली अंतिम सांस

बता दें कि पूर्व सीएम और सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता मूल रूप से यूपी के इटावा की थी। साधना गुप्ता की पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक जो जन्म दिया था। कुछ सालों बाद साधना का पति से तलाक हो गया। तलाक के बाद साधना मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आईं। वह सपा की कार्यकर्ती के तौर पर उनके संपर्क में आई थी। साधना गुप्ता पिछले कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती थी।

बता दें कि साधना गुप्ता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं। साधना के बेटे का नाम प्रतीक है और उनकी बहू अपर्णा यादव हैं। मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन 2003 में हुआ था। इसके बाद साधना गुप्ता को दूसरी पत्नी के रुप में मुलायम सिंह मान्यता दी थी। उनके बेटे प्रतीक को भी उन्होंने बतौर पिता अपना नाम दिया था। साधना गुप्ता के निधन के बाद गुरुग्राम के अस्पताल में कई वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा है। पूरा यादव परिवार भी मेदांता अस्पताल में पहुंचा है। बताया जा रहा है कि साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार लखनऊ में किया जाएगा। दरअसल, पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद मुलायम ने साधना गुप्ता से शादी रचाई थी।