HomeLatest Newsधोनी का गढ़वाली डांस वीडियो वायरल, ऋषिकेश में परिवार संग मस्ती करते...

धोनी का गढ़वाली डांस वीडियो वायरल, ऋषिकेश में परिवार संग मस्ती करते दिखे कैप्टन कूल

MS DHONI GARHWALI DANCE: महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें “कैप्टन कूल” के नाम से जाना जाता है, ने अपने फैंस को एक बार फिर खुश कर दिया है। इस बार धोनी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में अपनी पत्नी साक्षी और दोस्तों के साथ पारंपरिक गढ़वाली डांस का आनंद लिया। वायरल वीडियो में धोनी को स्थानीय कलाकारों के साथ नाचते और पहाड़ी गानों का मजा लेते देखा गया। वीडियो में धोनी की सादगी और मस्ती को देखकर फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों की बौछार हो रही है।

MS DHONI GARHWALI DANCE पर फैंस की प्रतिक्रिया

विडिओ के वायरल होने के बाद धोनी का यह अंदाज उनके दिलों को छू गया। एक यूजर ने लिखा, “लिजेंड अपनी जिंदगी जी रहा है, बस और क्या चाहिए!” वहीं, एक और यूजर ने कहा, “एमएस धोनी का यह अंदाज दिखाता है कि वह एक साधारण इंसान की तरह अपनी जिंदगी का आनंद ले रहे हैं।” अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें आगामी आईपीएल सीजन के लिए 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल हो सकता है।(MS DHONI GARHWALI DANCE)

ये भी पढिए-

BRAIN ROT
BRAIN ROT

BRAIN ROT बना ऑक्सफोर्ड वर्ड ऑफ द ईयर, कहीं आप भी तो नहीं ब्रेन रॉट के शिकार?

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular