Home विदेश रूस के मॉस्को में कॉन्सर्ट हॉल में फायरिंग, 60 से ज्यादा की...

रूस के मॉस्को में कॉन्सर्ट हॉल में फायरिंग, 60 से ज्यादा की मौत, हिरासत में 11 आरोपी

0
MOSCOW TERRORIST ATTACK

DEVBHOOMI NEWS DESK: रूस की राजधानी मॉस्को में एक बड़े आतंकवादी हमले (MOSCOW TERRORIST ATTACK) से दहल गई है। मॉस्को के पास क्रोकस सिटी हॉल में चल रहे कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 115 और 145 लोग घायल बताए जा रहें हैं। हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है जिनमें सीधे तौर पर चार लोग शामिल हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान (ISIS-K) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। ISIS-K ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया है।

MOSCOW TERRORIST ATTACK
MOSCOW TERRORIST ATTACK

MOSCOW TERRORIST ATTACK: क्या है ISIS-K आतंकवादी समूह?

ISIS-K एक आतंकवादी समूह है। इसकी स्थापना 2015 में पाकिस्तानी तालिबान से अलग हुए सदस्यों द्वारा की गई थी। वर्तमान में इस समूह में 2 हजार सैनिक शामिल है। इस्लामिक स्टेट खुरासान का नाम ईरान, तुर्कमेनिस्तान और अफगानिस्तान के उस क्षेत्र के नाम पर रखा गया जिसमें इन तीनों देशों के कुछ हिस्से शामिल रहे हैं। यह संगठन पूर्वी अफगानिस्तान क्षेत्र में तेजी से उभरा और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुआ।(MOSCOW TERRORIST ATTACK)

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version