Home काम की खबर जानकारी एशिया के सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई में, जानिए लिस्ट में कौन कौन...

एशिया के सबसे ज्यादा अरबपति मुंबई में, जानिए लिस्ट में कौन कौन से शहर

0
HURUN GLOBAL RICH LIST 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने HURUN GLOBAL RICH LIST 2024 रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में मुंबई को एशिया की अरबपति राजधानी घोषित किया गया है। बता दें इस से पहले एशिया की अरबपति राजधानी बीजिंग था। दुनिया में 3,279 अरबपति हैं, जिनमें से 167 पिछले वर्ष लिस्ट में जुड़े हैं। चीन में सबसे अधिक 814 अरबपति हैं। इसके बाद अमेरिका में 800 हैं। भारत 271 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है।

HURUN GLOBAL RICH LIST 2024
HURUN GLOBAL RICH LIST 2024

HURUN GLOBAL RICH LIST 2024: अरबपति शहर की लिस्ट

HURUN GLOBAL RICH LIST 2024 के अनुसार शहरों में न्यूयॉर्क पहले स्थान पर हैं। न्यूयॉर्क में अरबपतियों की संख्या 119 है, इसके बाद 97 अरबपति संख्या के साथ लंदन दूसरे नंबर पर हैं। मुंबई 92 अरबपतियों के साथ तीसरे और बीजिंग 91 अरबपतियों के साथ चौथे स्थान पर हैं। मुंबई में मंगल प्रभात लोढ़ा एंड फैमिली, मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, राधाकिशन दमानी, कुमार मंगलम बिड़ला, दिलीप सांघवी जैसे कई अरबपति रहते हैं।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version