Sidhu Moose Wala : मूसेवाला के जन्मदिन पर माता-पिता ने शेयर की खास वीडियो

0
307
sidhu moosewala

दिल्ली, ब्यूरो : 29 मई का वो दिन शायद ही पंजाब और देश के लोग कभी भूल पाएंगे जब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज अगर सिद्धू मूसेवाला ज़िंदा होते तो वो अपना 29 वां जन्मदिन मना रहे होते। आज का दिन मूसेवाला के फैंस और उनके माता-पिता के लिए बेहद खास है। क्योंकि आज के दिन 11 जून 1993 को सिद्धू मूसेवाला का जन्म हुआ था। बेटे की मौत के गम से शायद ही कभी मूसेवाला के माता-पिता उभर पाएंगे। लेकिन जब बेटे की मौत के कुछ दिन बाद ही उसका जन्मदिन आ जाए तो उन मां-बाप का दर्द शायद ही कोई समझ सकता है। लेकिन आज मूसेवाला के जन्मदिन पर माता-पिता ने एक खास वीडियो शेयर की है।

सिंगर सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट की गई है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आई इस वीडियो में मूसेवाला के ज़िंदगी के कुछ खास पल हैं। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला का सोशल मीडिया अकाउंट उनके माता-पिता चला रहे हैं और आज उनके माता-पिता ने ही वीडियो में कई अनदेखे मोमेंट्स का शेयर किए हैं। वीडियो में सिद्धू मूसेवाला की ज्यादातर तस्वीरें उनके बचपन की है। जिसमें वो अपने माता-पिता के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ पल ऐसे भी हैं जिसमें मूसेवाला मां के गले लगकर रो रहे हैं।  ये भी पढ़े-बरातियों ने घरातियों के साथ पुलिसवालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक सिपाही का फोड़ा सिर

sidhu moosewala

सिद्धू मूसेवाला के फैन्स भी आज उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को उनके फैंस शेयर कर रहे हैं। बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना पंजाब के मनसा के जवाहर के गांव के पास हुई थी। मशूहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने उनकी हत्या करने की बात कबूली की है। पुलिस हत्याकांड  के कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। तो वहीं सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने वाले केकड़ा ने कबूला है कि उसे रेकी करने के लिए 15 हजार रुपए मिले थे। वहीं आज मूसेवाला के जन्मदिन पर माता-पिता ने एक खास वीडियो शेयर की है। ये भी पढ़े-मां ने फोन पर गेम खेलने से किया मना तो बच्चे ने कर ली आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- अब कभी नहीं आऊंगा