HomeLatest Newsदेश में एक हफ्ते पहले पहुंच सकता है मानसून, उत्तराखंड में मिड...

देश में एक हफ्ते पहले पहुंच सकता है मानसून, उत्तराखंड में मिड जून में दस्तक के आसार

MONSOON 2025: इस साल देश में मानसून अपने तय समय से पहले दस्तक देने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 24 या 25 मई को केरल में पहुंच सकता है, जबकि आमतौर पर यह 1 जून के आसपास आता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ने 13 मई को ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में प्रवेश कर लिया था और अब यह तेज़ी से केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, कर्नाटक और दक्षिण बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में 24 मई तक भारी से बहुत भारी बारिश की काऑरेंज और रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।

MONSOON 2025
MONSOON 2025

MONSOON 2025 के उत्तराखंड में मिड जून में दस्तक के आसार

उत्तराखंड में भी मानसून इस बार पहले पहुंच सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि आमतौर पर राज्य में मानसून 20 जून के आसपास आता है, लेकिन इस बार इसके 15 से 20 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह केरल में मानसून की जल्दी शुरुआत और उसकी तेज़ प्रगति है। राज्य में पहले ही प्री-मानसून बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे गर्मी से राहत मिली है और तापमान में गिरावट आई है। इस बार उत्तराखंड में सामान्य से 10 से 20 फीसदी अधिक बारिश हो सकती है।

MONSOON 2025
MONSOON 2025

देश के अन्य राज्यों की बात करें तो मौसम विभाग का कहना है कि मानसून जून के पहले सप्ताह में झारखंड और बिहार में पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश में इसके 15 से 18 जून के बीच दस्तक देने की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मानसून जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंच सकता है। मानसून के जल्दी आने से खेती और जल प्रबंधन के लिए राहत की खबर है। खरीफ की फसलों की बुवाई समय पर हो सकेगी, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।

MONSOON 2025
MONSOON 2025

बाढ़ और जलभराव की आशंका

हालांकि भारी बारिश की वजह से कुछ राज्यों में बाढ़ और जलभराव की आशंका भी जताई गई है। केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर राज्यों में ऐसी स्थिति बनने की संभावना है। उत्तराखंड में भी प्री-मानसून बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस साल देशभर में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। अल नीनो प्रभाव कमजोर हो रहा है, जिससे मानसून पर इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम से जुड़ी चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन की सलाह पर ध्यान दें और सतर्क रहें।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular