चुनाव आते ही मंत्रियों ने आदेश देने किए शुरू, इन मंत्री जी ने भी दिये आदेश

0
148

टिहरी।(संवाददाता-बलवंत रावत): नरेंद्र नगर विधानसभा की क्वीली पट्टी के चाका पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल। कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने एक करोड़ 67 लाख की योजनाओं का शिलान्यास भी किया।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना व संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के आदेश भी दिए।

कार्यक्रम में सुबोध उनियाल ने अपने 10 साल के विकास कार्यों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी व राज्य में धामी सरकार ने जिस तरह से विकास कार्यों की गंगा बहाई, वह पूर्ववर्ती सरकार में नही हो पाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता को छलने का काम किया है इसीलिए मैंने कांग्रेस का साथ छोड़ा और विकास रूपी भाजपा सरकार में आकर विकास कार्यों को तेजी देने का काम किया। उन्होंने कहा अगर लक्ष्य निर्धारित है तो सब कुछ संभव है। सुबोध उनियाल ने कहा आज उत्तराखंड राज्य कृषि व बागवानी के क्षेत्र में देश में अव्वल राज्यों में से एक है और 2021-22 में पहले स्थान पर राज्य का नाम है। इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वयं सहायता समूहों को प्रमाण पत्र व शॉल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया, इस अवसर उन्होंने कृषि यंत्र भी बांटे।

इस मौके पर कृषि मण्डी समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा कि आज जिस तरह से उत्तराखंड राज्य कृषि के क्षेत्र में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में उन्नति कर रहा है यह हमारे लिए गौरवान्वित करने वाला क्षण है। उन्होंने कहा मुझे पहली बार कृषि मंडी समिति नरेंद्र नगर का अध्यक्ष बनने का अवसर मिला और मै इस जिम्मेदारी के साथ कृषि के क्षेत्र में हम किस प्रकार से उन्नति कर सकें और हमारी कृषक भाई बहन और माताएं कैसे अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें उस पर कार्य करने का काम कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में भाजपा सरकार काम कर रही है उसको देखते हुए आने वाले समय में कृषि के क्षेत्र में हमारा राज्य एक अग्रणी कृषक प्रदेश के नाम से जाना जाएगा।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, नगर पंचायत अध्यक्ष गजा मीना खाती, मंडल अध्यक्ष भाजपा अरविंद उनियाल, राजेन्द्र सिंह खाती, गजेन्द्र सिंह खाती, राजेश गैरोला शास्त्री, प्रमोद गैरोला, दिनेश रामोला, दिनेश मदवाण, मन्नत राम, प्रदीप सजवाण, गिरीश बंठवाण, जोत सिंह चौहान, जोत सिंह असवाल, भगवान सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह सजवाण, ओमप्रकाश रुडोला, सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों लोग मौजूद थे।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews