रात में एक ही समय पर नींद खुले, तो भूलकर भी न करें इसे नज़रअंदाज

0
1625

Midnight Wake up Reason: किस ओर इशारा करता है रात के इस वक्त नींद खुलना?

Midnight Wake up Reason: रात में सोते वक्त आप में से कई लोगों की नींद एक न एक बार तो ज़रूर खुलती होगी, आप में से कई लोग ऐसे भी होगें जिनकी नींद (Midnight Wake up Reason) रात के समय में रोज एक ही वक्त पर खुलती है, लेकिन क्या आपको ये मालूम है कि रोज़ एक ही वक्त पर नींद खुलने (Midnight Wake up Reason) का क्या मतलब होता है।

आप में से ज्यादातर लोग इस बात को नज़रअंदाज़ जरूर करते होगें लेकिन रात में अलग- अलग समय पर नींद खुलने के पीछे एक मतलब होता है। धर्म- शास्त्रों में इस बात का वर्णन किया गया है कि रात के समय में एक ही समय पर रोज नींद खुलने (Midnight Wake up Reason) के पीछे कुछ संकेत होते हैं। उन्हीं संकेतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहें हैं।

ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक रात में 4 प्रहर होते हैं। इन 4 प्रहरों में सबसे पहला प्रहर होता है प्रदोष प्रहर, ये प्रहर शाम 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक होता है। इस समय पर लोग अपने घर में शाम की पूजा करते हैं और अपने घरों में काम करते हैं।

ये भी पढ़ें:
Tulsi Ka Paudha
भूलकर भी तुलसी की पत्तियों को इस कारण न तोड़े, वरना हो सकता है अनर्थ

इसके बाद आता है निशिथ प्रहर, जो की रात 9 बजे से लेकर 12 बजे तक चलता है। अगर इस बीच रोज आपकी नींद खुलती (Midnight Wake up Reason) है और उसके बाद काफी कोशिश करने पर भी आपको नींद नहीं आती है तो इसका मतलब है कि आप किसी बात से परेशान हैं और आपके दिमाग में वो बात लगातार चल रही है। ऐसे में आप तुरंत ठंडा पानी पीएं और रात को सोने से पहले अपने हाथ, मूंह और पैरों को अच्छे धोकर और किसी मंत्र का जाप करके ही सोएं।

इसके बाद रात्री का तीसरा प्रहर होता है त्रियामा। ये प्रहर रात के 12 बजे से लेकर रात के 3 बजे तक चलता है। इस प्रहर में न ही भोजन किया जाता है, न ही पूजा। ऐसा कहा जाता है कि ये प्रहर पूरी तरीके से तामसिक होता है। इस प्रहर में अगर आपकी नींद खुलती है तो इसका तालुक आपके स्वास्थ से भी होता है और साथ ही ये नकारात्मक शक्तियों की ओर भी इशारा करता है।

अगर आपकी नींद (Midnight Wake up Reason) रोज रात 1 बजे से लेकर मध्यरात्री के 3 बजे के बीच में खुल रही है तो इसका मतलब हो सकता है कि आपको लीवर से संबंधित कोई परेशानी है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है, रोज रात को इस बीच नींद खुलने का मतलब ये भी हो सकता है कि आपके आस पास कोई अदृश्य शक्ति मौजूद है जो आपसे संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

ये अदृश्य शक्ति नाकारात्मक भी हो सकती है और सकारात्मक भी। अगर ये शक्तियां नकारात्मक हैं तो ये आपके जीवन में कष्ट लेकर आ सकती है और अगर ये सकारात्मक शक्तियां हैं तो ये आपको आपके जीवन में आने वाली परेशानियां या फिर मौकों के बारे में बताने की कोशिश कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:
patal bhuvaneshwar gufa
इस गुफा में छिपा है दुनिया के अंत का रहस्य

इसके साथ ही ये इस ओर भी इशारा हो सकता है कि आपके ईष्ट देव आपसे कुछ कहना चाह रहे हैं। ऐसे में अपने ईष्ट देवों का ध्यान करें, ठंडा पानी पीएं और सोने से पहले अपने हाथ, मूंह और पैरों को अच्छे से धो कर ही सोएं।

अब आते हैं रात के आखिरी प्रहर पर जो मध्यरात्रि के 3 बजे से लेकर सुबह के 5 बजे तक रहता है, जिसे कहते हैं अमृत वेला या ब्रह्म मूहरत। इस समय के बीच में अगर रोज आपकी नींद (Midnight Wake up Reason) एक ही समय पर खुलती है तो इसका मतलब है कि भगवान चाहते कि आप इस समय पर उठकर भगवान की पूजा करें।

दरअसल उठने का सबसे सही वक्त होता है ब्रह्म मूहरत यानी की सूर्योदय होने से डेढ़ घंटे पहले का वक्त नींद से उठने (Midnight Wake up Reason) का सबसे सही वक्त मना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस समय पर जिस भी किसी व्यक्ति की नींद खुलती है उसे ईश्वर की ओर से ये ईशारा किया जाता है कि इस समय पर उठकर स्नान करके पूजा करें।

ये भी पढ़ें:
Hatya Devi Temple
क्यों कहा जाता है इन माता को हत्यादेवी?

ऐसी मान्यता है कि इस समय पर पूजा करने से आपको आपके जीवन में अच्छे फल की प्रप्ती होती है, क्योंकि इस वक्त भगवान अपने भक्तों के बीच अमृत बांटते हैं इसी कारण इस प्रहर को अमृत वेला भी कहा जाता है। इसके साथ ही ब्रह्म मूहरत के समय पर वातावरण शांत होता है, यही वक्त होता है जब देवी देवता विचरण कर रहे होते हैं और मंदिरों के कपाट खोले जाते हैं, इसीलिए इस मूहरत में पूजा करना शुभ माना जाता है।

अगर आपकी नींद 3 बजे से 5 बजे के बीच में खुलती है तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज न करें क्योंकि इस वक्त आपसे कुछ अलौकिक शक्तियां संपर्क करने की कैशिश कर रही होती हैं और ये शक्तियां उन्हीं से संपर्क करने की कोशिश करती हैं जिनके जीवन में वो खुशहाली चाहती हैं।

ब्रह्म मूहरत में थोड़े समय के लिए किया गया योग अभ्यस भी आपके अंदर एक नई ऊर्जा उत्पन्न करता है और आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। वैज्ञानिकों की मानें तो इस समय पर वातावरण शुद्ध होता है और ऐसे में वातावरण में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन होता है जो हमारे फेफड़ों के शुद्धिकरण के लिए बेहद जरूरी होता है।

तो अगर आपकी भी नींद (Midnight Wake up Reason) इन तीनों प्रहरों में से किसी भी एक प्रहर में खुलती है तो इसे नजरअंदाज बिलकुल न करें, बल्की इसे समझने की कोशिश करें और रोज सुबह ब्रह्म मूहरत में उठने (Midnight Wake up Reason) का प्रयास करें।   

ये भी पढ़ें:
Bathu Ki Ladi
ऐसा क्या हुआ कि अधूरी रह गईं स्वर्ग तक जाने की सीढ़ी?

 

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com