DEVBHOOMI NEWS DESK: Lok Sabha Election 2024 के लिए निर्वाचन आयोग (ईसी) चुनाव कार्यक्रम का एलान कर दिया है। पूरे देशभर में 20 मार्च से आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। बता दें कि देश कि 543 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराया जाएगा। 4 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में यानि 19 अप्रैल को प्रदेश की पांचों सीटों पर मतदान होगा।
![इस दिन से शुरू होगा देश में चुनावों का त्यौहार, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल 1 Lok Sabha Election 2024](https://www.jagranimages.com/images/newimg/16032024/16_03_2024-election_commision_23675916_154615805.webp)
पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल 2024 को होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। चौथे चरण का चुनाव 13 मई को होगा। इसके बाद 20 मई को पाँचवे चरण के मतदान होंगे। 25 मई को छटे चरण के चुनाव के बाद 1 जून को 7वें और आखिरी चरण के चुनाव होंगे।
![इस दिन से शुरू होगा देश में चुनावों का त्यौहार, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल 2 Lok Sabha Election 2024](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2024/03/MUSSOORIE-WINTERLINE-CARNIVAL-2023-97-300x169.png)
Lok Sabha Election 2024: 1.82 करोड़ नये मतदाता
जारी की गई मतदाता सूची के अनुसार देशभर में कुल 96.88 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं। बता दें कि 2019 में यह आंकड़ा 89.6 करोड़ था। इनमे से 18 से 19 वर्ष के 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता हैं। वहीं 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है। चुनाव में इस बार 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
![औली में पर्यटन बढ़ाने के लिए धामी सरकार उठाने जा रही ये कदम- 3 WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23](http://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-11-at-12.33.23-300x300.jpeg)
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज