कोर्ट परिसर में घुसा तेंदुआ, कई लोगों को किया लहूलुहान

0
360
leopard entered in ghaziabad court

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब परिसर में तेंदुआ घुस आया। अचानक तेंदुए (leopard entered in ghaziabad court) को ऐसे देख कोर्ट में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। ऐसे में उसके सामने जो भी आया, वह सबको घायल करता गया। इस तरह करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुँची और तेंदुए को पकड़ने में जुट गई। और करीब साढ़े चार घंटे बाद उसे बेहोश करके पकड़ लिया गया।

leopard entered in ghaziabad court: वकील समेत 10 लोगों को किया घायल

बुधवार दोपहर करीब 4 बजे की बात है जब जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अचानक तेंदुआ घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने वकील और सिपाही समेत 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। तेंदुए के हमले में घायल हुए सभी को संयुक्त अस्पताल संजय नगर और कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2023 02 08 at 18.08.22

वहीं तेंदुए के हमले से बचने के लिए कर्मचारियों ने अदालतों में अंदर से (leopard entered in ghaziabad court) दरवाजा बंद कर लिया। वहीं इसी डर से न्यायिक अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक करीब दो घंटे तक कमरों में कैद रह। लोगों को इस बात का डर लग रहा था कि अगर वह बाहर निकले तो कहीं उन पर तेंदुआ हमला न कर दे। इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम ने तीन घंटे तक प्रयास के बाद तेंदुए को पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:
Uttarakhand Weather
राजधानी दून में आज छाए रहेंगे बादल, इन जगहों पर हो सकती है बारिश और बर्फबारी

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com