Home उत्तरकाशी गंगोत्री धाम में पसरा सन्नाटा, पुरोहितों और व्यापार मण्डल ने किया प्रदर्शन

गंगोत्री धाम में पसरा सन्नाटा, पुरोहितों और व्यापार मण्डल ने किया प्रदर्शन

0
LATEST GANGOTRI DHAM NEWS

DEVBHOOMI NEWS DESK: चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद व्यवस्थाएं बिगड़ती नजर आ रही है।(LATEST GANGOTRI DHAM NEWS) यात्रा के शुरुआती दिनों में ही श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंगोत्री धाम में भी भीड़ ज्यादा होने की वजह से उत्तरकाशी के आसपास कई जगह पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था। ऐसे में 20 से 25 घंटे तक जाम में फंसने के बाद तीर्थ यात्री आधे रास्ते से ही वापस लौट रहे है। जिसके कारण बीते सोमवार शाम तक गंगोत्री धाम में यात्रियों के न पहुँच पाने के कारण पूरे धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है।

LATEST GANGOTRI DHAM NEWS
LATEST GANGOTRI DHAM NEWS

LATEST GANGOTRI DHAM NEWS: तीर्थ पुरोहितों और व्यापार मण्डल का प्रदर्शन 

धाम में श्रद्धालुओं की इतनी कम संख्या पर तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई है। इसका विरोध करते हुए गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री मंदिर के सामने शासन प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों के बाद व्यापार मंडल गंगोत्री के व्यापारियों ने भी शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आज गंगोत्री धाम के व्यपारियों ने पूरा बाजार बंद कर दिया है।

ये भी पढिए-

LATEST STRIKE IN BADRINATH

बदरीनाथ में तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज का विरोध प्रदर्शन, ये हैं कारण

यमुनोत्री धाम में भी यात्री रहे परेशान 

यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह लगे हुए किलोमीटर तक के जाम के कारण यात्रियों में गुस्सा है। बीते सोमवार को गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी और हर्षिल के बीच सोनगाड में सुबह से जाम में फंसे यात्रियों ने हंगामा किया और उत्तराखंड हाय हाय के नारे लगाए। वहीं शाम को भी हीना में फंसे यात्रियों ने भी जमकर हंगामा किया।  यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव ब्रह्मखाल में भी यात्रियों ने भी प्रसाशन के खिलाफ नाराजगी जताई है। (LATEST GANGOTRI DHAM NEWS)

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version