पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की जनसभा में पहुंची, कार्यकर्ताओं ने नहीं दिया मिलने
कांग्रेस की विधानसभा चुनाव 2022 की सूची जारी होने के बाद मचा लाल कुआं में बवाल
लाल कुआं (योगेश दुमका): विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां जोरों पर है और वही पुलिस प्रशासन द्वारा भी लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है दिनांक 14 फरवरी को मतदान होना है कांग्रेस आलाकमान द्वारा लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें लाल कुआं विधानसभा से संध्या डालाकोटी को टिकट मिला है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल को टिकट न दिए जाने से लाल कुआं कांग्रेस में बगावत शुरू हो गई। आज पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने अपने घर में सभी कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जनसभा की। इस जनसभा में भारी सैलाब उमड़ा।
YOU MAY ALSO LIKE
वहीं, पार्टी प्रत्याशी संध्या डालाकोटी भी जनसभा के बीच में पहुंच गई जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गापाल से उन्हें मिलने तक नहीं दिया। इस अफरा-तफरी में संध्या डालाकोटी ने वही गेट पर बैठकर धरना दिया तथा कहा कि नारी का सम्मान नहीं हो रहा है तथा कार्यकर्ता उन्हें हरीश दुर्गापाल से मिलने नहीं दे रहे हैं। पार्टी ने उन्हें टिकट देकर जो सम्मान दिया है उसके लिए वह पार्टी का धन्यवाद करती हैं पर उन्हें पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल का आशीर्वाद लेना था जो उन्हें नहीं मिल पा रहा है।
![पूर्व मंत्री हरीश की बजाय संध्या को टिकट, बगावत शुरू; मची अफरा-तफरी 2 uttarakhand news](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/01/lallu.jpg)
Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here