Home देहरादून ‘न्यायालय को गुमराह कर रही हैं ऋतु खंडूरी’: गोविंद कुंजवाल

‘न्यायालय को गुमराह कर रही हैं ऋतु खंडूरी’: गोविंद कुंजवाल

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण पर उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने गंभीर आरोप लगाये हैं। पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष न्यायालय को भी गुमराह करने (kunjwal accused ritu khanduri) के आरोप लगाये हैं। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि उन्होंने विधानसभा कर्मचारियों के साथ भेदभाव किया है। और अपने लोगों को बचाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:
unborn child died in nainital
ठंड से बचाव के लिए अंगीठी सेंकना पड़ा भारी, अजन्मे बच्‍चे की मौत

kunjwal accused ritu khanduri: बैकडोर से हुईं 250 भर्तियां की गई थी रद्द

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने 23 सितंबर को विधानसभा (kunjwal accused ritu khanduri) में बैकडोर से हुईं 250 भर्तियां रद्द कर दी हैं। इस मामले पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल ने कहा कि स्पीकर ऋतु खंडूरी की बनाई डीके कोटिया समिति ने ही 2022 तक के सभी कर्मचारियों की भर्ती को अवैध करार दिया है।

इस बात को खुद हाईकोर्ट में स्वीकारा भी गया है। कोर्ट में बार बार काउंटर दाखिल कर कहा जा रहा है कि 2016 से पहले वालों के मामले में विधिक राय ली जा रही है लेकिन उसमें भी विधिक राय के बहाने अपने लोगों को बचाया जा रहा है। गोविंद कुंजवाल ने बताया कि यह न्यायालय की भी अवमानना है।

यह भी पढ़ें:
अमेरिका में बर्फीले तूफान ने मचाई तबाही, 60 लोगों की मौत

इसको लेकर विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। कुछ दिन पहले विधानसभा के बाहर कर्मचारियों ने आर्टिकल 14 का मास्क पहन कर धरना प्रदर्शन किया था।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version