Khunti Minor Girl Rape: आदिवासी लड़की के साथ दूसरे समुदाय के लड़के ने किया बलात्कार, पीड़िता चार महीने की गर्भवती

0
351
Khunti Minor Girl Rape

(Khunti Minor Girl Rape) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

National news desk : खूंटी के जरियागढ़ इलाके से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है।( Khunti Minor Girl Rape) जहां दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा जिसकी उम्र 16 वर्षीय बताई जा रही है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। रेप का जो आरोपी है वो दूसरे समुदाय का बताया जा रहा है। जो आरोपी है वो भी नाबालिग  है। इस घटना के बारे में तब पता चला, जब छात्रा गर्भवती हुई। जब पीड़िता ने शिकायत की तो उसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब आरोपी रिमांड होम में है।

परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया

p1 4

जानकारी मिल रही है कि जो आरोपी है वह छात्रा के साथ चार बार दुष्कर्म कर चुका है। जब लड़की के गर्भवती होने की बात परिजनों के सामने आई तो, उन्होंने इस मामले में लड़की से बात की। ( Khunti Minor Girl Rape) लड़की ने जब आरोपी के बारे में बताया, तो परिजनों ने आरोपी को बुलाया। लेकिन बुलाने पर वो नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने थाने जाकर मामला दर्ज कराया। जहां पीड़िता की मेडिकल जांच हुई और इस बात की जानकारी मिली कि पीड़िता चार महीने की गर्भवती हो चुकी है।

 

यह भी पढ़ें : Teacher Misbehave With Girls : केंद्रीय विद्यालय का टीचर जबरदस्ती बच्चियों से फोन पर करता था “गंदी बातें”

लड़की से मिलने के लिए स्कूल के पास पंहुचा

p3 8

पीड़िता के द्वारा पुलिस को बयान दिया गया कि, वह जब 9वीं में पढ़ती थी, तब उसके पास आरोपी लड़के का कॉल आया था। (Khunti Minor Girl Rape) जब उसने आरोपी का नाम-पता पूछा तो उसने फोन काट दिया। कुछ दिनों बाद उसने अपना नाम-पता बता दिया। जब 9वीं की परीक्षा खत्म हुई तो लड़का लड़की से मिलने के लिए स्कूल के पास पहुंच गया और लड़की को बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर एक घर में ले गया और लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

(Khunti Minor Girl Rape) पीड़िता पर धर्मांतरण का दबाव बनाया

p1 5

निशिकांत दुबे जो कि बीजेपी सांसद है, उनके द्वारा कहा गया है कि, इस का भी प्रयास किया जा रहा था कि पीड़िता के धर्मांतरण हो।(Khunti Minor Girl Rape) उनके द्वारा ट्वीट किया गया कि ”झारखंड में ग्रूमिंग गैंग का कारनामा देखने को मिल रहा है। जहां खूंटी के जरियागढ़ इलाके में 15 साल की आदिवासी लड़की के साथ बलात्कार किया गया है। यह दुष्कर्म फकरुद्दीन ने किया है। पीड़िता को गर्भवती करने के बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया। उन्होंने लिखा कि हमारा राज्य इस्लामीकरण की ओर बढ़ रहा है।”

For latest news of national subscribe devbhoominews.com