Home काम की खबर खेल महाकुंभ का शुभारम्भ 31 अक्टूबर से, चार लाख से अधिक प्रतिभागी...

खेल महाकुंभ का शुभारम्भ 31 अक्टूबर से, चार लाख से अधिक प्रतिभागी करेंगे प्रतिभाग

0
KHEL MAHKUMBH 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड में 31 अक्तूबर से KHEL MAHKUMBH 2023 का आगाज होने जा रहा है। राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार लाख से अधिक प्रतिभागी इसमें प्रतिभाग करने वाले हैं। इस बार के खेल महाकुंभ में पहली बार न्याय पंचायत स्तर पर भी  प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दी जाएगी।

आज यानि मंगलवार को विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक की। बैठक में मंत्री ने कहा इस बार 31 अक्तूबर से दिसंबर आखिर तक आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ के लिए स्थान चयन, मुख्य अतिथि और आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं के बारे में जल्दी ही जानकारी दे दी जाएगी।

KHEL MAHKUMBH 2023
KHEL MAHKUMBH 2023

KHEL MAHKUMBH 2023 के लिए पुरस्कार राशि बढ़ाई गई 

इस बार के KHEL MAHKUMBH 2023 में ब्लॉक से राज्य स्तर तक होने वाली प्रतियोगिताओं में दी जाने वाली पुरस्कार की राशि बढ़ा दी गई है। इस बार ब्लॉक स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पांच सौ, दूसरे पर रहने वाले को चार सौ और तीसरे स्थान पर रहने वाले को तीन सौ रुपये की राशि दी जाएगी।

ये भी पढिए-

CHARDHAM YATRA 2023

CHARDHAM YATRA 2023: श्रद्धालुओं ने रच दिया नया इतिहास, 50 लाख पार गई संख्या

साथ ही राज्य स्तर पर भी पुरस्कार की धनराशि में बढ़ोत्तरी की गई है। अब से राज्य स्तर पर प्रतियोगिताओं में पहले स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 1500 रुपये, दूसरे पर एक हजार और तीसरे पर सात सौ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि प्रति खिलाड़ी भोजन की राशि को 225 रुपये तय किया गया है।

इस बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण अभिनव कुमार, निदेशक युवा कल्याण जितेंद्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेंद्र कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version