Home आज की अच्छी खबर CHARDHAM YATRA 2023: श्रद्धालुओं ने रच दिया नया इतिहास, 50 लाख पार...

CHARDHAM YATRA 2023: श्रद्धालुओं ने रच दिया नया इतिहास, 50 लाख पार गई संख्या

0
CHARDHAM YATRA 2023
UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: CHARDHAM YATRA 2023 में इस साल रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। बीते 16 अक्टूबर 2023 तक चारधाम दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गयी है। इसके साथ ही लगभग 5 लाख 41 हजार वाहन भी चारधाम पहुंचे हैं। वर्तमान में रिकार्ड स्तर पर यात्री अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।

CHARDHAM YATRA 2023 के आँकड़ें

यात्रा प्रारम्भ होने के बाद केदारनाथ धाम में लगभग 17 लाख 08 हजार, बदरीनाथ धाम में 15 लाख 90 हजार, गंगोत्री में 08 लाख 46 हजार, यमुनोत्री में 06 लाख 94 हजार, हेमकुण्ड साहिब में 01 लाख 77 हजार से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये जा चुके हैं। श्री  हेमुण्ड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
CHARDHAM YATRA 2023
CHARDHAM YATRA 2023
पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अशोक कुमार ने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा प्रत्येक स्तर पर तीर्थयात्रियों की हर सम्भव सहायता की जा रही है, जिससे उनके मन में देवभूमि की पवित्र आस्था के साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस की सकारात्मक छवि की स्मृतियां भी अंकित हो रही हैं। हम सुरक्षित व निर्बाधित CHARDHAM YATRA 2023 के लिए प्रतिबद्ध हैं।
SNOWFALL IN CHARDHAM

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज 

Exit mobile version