केदारनाथ जा रहे बेरोजगार युवकों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत; 9 गंभीर घायल

0
335

वाहन दुर्घटनाग्रस्त दो की मौत, नौ घायल..बेरोजगार युवा जा रहे थे केदारनाथ यात्रा के लिए खच्चरों के साथ, हुई अनहोनी

चमोली (पुष्कर सिंह नेगी): चमोली जिले के दशोली विकासखंड के ईराणी गांव के बेरोजगार युवा चारधाम यात्रा में यात्रियों की सेवा के लिए अपने खच्चरों के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हो रहे थे कि अचानक गाडी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गये है। इस घटना में वाहन में सवार 11 लोगों में से दो दो की मौत तथा नौ लोग घायल हुए है। जिसमें से दो घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चल कर घायलों को 108 और लोकल वाहनों की मदद से जिला चिकित्सालय गोपेश्वर लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जानने के लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चैबे और संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिवन शाह जिला अस्पताल पहुंचे।

accident in irani 2 accident in irani 3 accident in irani 4 accident in irani 5 accident in irani 6 accident in irani 1

रविवार को ईराणी के युवा एक वाहन से केदारनाथ के यात्राकाल में खच्चरों के माध्यम से सेवा देने के लिए घर से निकले थे कि गाडी गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें संजय नेगी पुत्र कलम सिंह (24) और टिकेंद्र राम पुत्र सवला राम (23) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बालप सिंह पुत्र हर सिंह (26), जसपाल सिंह पुत्र उदय सिंह (30), चालक जगदीश सिंह पुत्र कुंवर सिंह (23), सोहन कुमार पुत्र स्व. कुंदनी राम (21), मुकेश कुमार, गडरी राम (22), मनवर सिंह पुत्र मोहन सिंह (25), राहुल सिंह पुत्र धर्म सिंह (22), मनोज सिंह पुत्र रघवीर सिंह (26) निवासी पाणा, गोपी नेगी पुत्र कुंवर सिंह (18) घायल हुए है। जिसमें से सोहन सिंह और मनोज सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

केदारनाथ जा रहे बेरोजगार युवकों का वाहन खाई में गिरा, दो की मौत; 9 गंभीर घायल