KEDARNATH BYPOLL: निर्वाचन आयोग ने रुद्रप्रयाग की 07-केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी और 29 अक्टूबर तक नामांकन किये जा सकते हैं। इसके बाद 30 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 04 नवंबर को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। इस उप निर्वाचन में ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग किया जाएगा।

KEDARNATH BYPOLL में 02 जोनल मजिस्ट्रेट और 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
केदारनाथ विधानसभा में तुरंत प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। केदारनाथ विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 173 मतदान स्थल हैं, जहां कुल 90,540 मतदाता हैं, जिनमें 44,765 पुरुष और 45,775 महिला मतदाता शामिल हैं। केदारनाथ विधानसभा में 02 जोनल मजिस्ट्रेट और 07 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के 24 घंटे के भीतर सभी सरकारी कार्यालयों, परिसरों, भवनों आदि से सभी प्रकार के बैनर, पोस्टर, पम्पलेट, झंडे, होर्डिंग और वाल पेंटिंग हटाए जाएंगे।

महाराष्ट्र और झारखंड में इस दिन होगा मतदान, इस दिन आएगा परिणाम
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

