Home काम की खबर काठगोदाम से मुंबई तक 25 अप्रैल से चलेगी स्पेशल समर ट्रेन, जानिए...

काठगोदाम से मुंबई तक 25 अप्रैल से चलेगी स्पेशल समर ट्रेन, जानिए समय सारणी और शेड्यूल

0
KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN

DEVBHOOMI NEWS DESK: गर्मियों की छुट्टी में उत्तराखंड का रुख करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN सेवा शुरू करने जा रही है। कुमाऊं मंडल से रेलवे द्वारा काठगोदाम से मुंबई के बीच समर स्पेशल ट्रेन संचालन 25 अप्रैल से होगा। काठगोदाम से ये ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश गाड़ी प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। वहीं प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम तक 24 अप्रैल से 27 जून तक चलेगी।

KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN
KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN

KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN का ये है शेड्यूल 

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा KATHGODAM-MUMBAI SUMMER SPECIAL TRAIN प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी। ये ट्रेन  बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी। साथ ही वापसी में बृहस्पतिवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी। ट्रेन शुक्रवार रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलेगी।

ये भी पढिए-

Chardham Yatra 2024 Registration

आज से चारधाम यात्रा पंजीकरण शुरू, जानिए कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version