कानपुर हॉस्टल में लड़कियों के नहाने का विडियो बनाता हुआ स्वीपर पकड़ा गया,पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
1621
kanpur

Kanpur हॉस्टल में लड़कियों का नहाने का विडियो बनाता हुआ कर्मचारी गिरफ्तार

Kanpur के काकादेव तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। लड़कियों का कहना है कि स्टाफ लड़कियों की नहाते हुए वीडियो बनाया करता है और एक लड़की ने स्टाफ को नहाते हुए वीडियो रिकार्ड करते वक्त पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur रावतपुर काकादेव तुलसी नगर की घटना, आरोपी वहीं हॉस्टल का कर्मचारी

kanpur

kanpur रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव के तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के ही एक कर्मचारी पर अश्लील विडियो बनाने का आरोप लगाया जो हॉस्टल में ही स्वीपर का काम करता है। हॉस्टल की एक लड़की ने ही बताया कि उसने स्वीपर को नहाते समय चोरी छिपे विडियो बनाते देखा जिसके बाद कई लड़कियां इकट्ठी हो गईं और उससे फोन छीन लिया और देखा कि फोन में ऐसे कई विडियो हैं और तब तक आरोपी फोन से कई विडियो डिलीट कर चुका था। इसके बाद लड़कियां हँगामा करने लगीं और इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराने नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुँच गईं।

ये भी पढ़ें अलीगढ़ : मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, बेहोश मजदूरों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Kanpur गर्ल्स हॉस्टल का मालिकाना हक़ एक पुलिस अधिकारी के पास 

kanpur गर्ल्स हॉस्टल का मालिकाना हक़ एक पुलिस अधिकारी के पास है, जो यूपी के एक जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं और इस हॉस्टल में विभिन्न जिलों की कई लड़कियां रहती हैं और मेडिकल परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। एसीपी कल्याणपुर दिनेश शुक्ल ने बताया कि लड़कियों की ओर से शिकायत मिली है, मामला दर्ज किया जा रहा है, हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com