HomeLatest Newsकैलाश गहलोत आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल, कल दिया था...

कैलाश गहलोत आज भाजपा में हो सकते हैं शामिल, कल दिया था पार्टी से इस्तीफा

KAILASH GEHLOT: दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे कैलाश गहलोत ने रविवार को पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देकर हलचल मचा दी। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि वह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। भाजपा की दिल्ली इकाई आज दोपहर 12:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान कैलाश गहलोत पार्टी में शामिल हो सकते हैं। उनके इस कदम ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
KAILASH GEHLOT
KAILASH GEHLOT

KAILASH GEHLOT: तीन बार मंत्री रहे थे गहलोत

नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत ने 2015 में पहली बार दिल्ली सरकार में परिवहन मंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह लगातार तीन बार मंत्री पद पर रहे। रविवार को इस्तीफा देते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। गहलोत ने अपने पत्र में लिखा कि आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से लड़ाई करने में जरूरत से ज्यादा समय बर्बाद किया और जनता से किए वादे पूरे नहीं किए। उनके इस इस्तीफे और भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर दिल्ली की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढिए-

BADRINATH
BADRINATH

चारधाम यात्रा 2024 का समापन, बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular