HomeEntertainmentजुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म का हुआ एलान, इस दिन होगी सिनेमाघरों...

जुनैद खान-खुशी कपूर की फिल्म का हुआ एलान, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

JUNAID KHAN KHUSHI KAPOOR: आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी-बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर पहली बार एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में एक साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं, जिससे उनके प्रशंसक काफी उत्साहित हो गए हैं। इस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा की है, जो 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहें हैं।

JUNAID KHAN KHUSHI KAPOOR
JUNAID KHAN KHUSHI KAPOOR

JUNAID KHAN KHUSHI KAPOOR: फैंटम ने किया पोस्टर शेयर 

इंस्टाग्राम पर फैंटम द्वारा साझा किए गए पोस्टर में एक लड़का और लड़की को सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि क्या दर्शक खुशी और जुनैद खान के साथ डिजिटल युग में प्यार का अनुभव करने के लिए तैयार हैं? इसके बाद प्रशंसकों ने तुरंत अपनी प्रतिक्रियाएँ देना शुरू कर दीं। किसी ने इसे “लव टुडे” का रीमेक बताया, तो किसी ने कहा कि यह बहुत प्यारा होने वाला है और वे इसका इंतजार नहीं कर सकते।

ये भी पढिए-

PUTIN ON RUSSIA POPULATION
PUTIN ON RUSSIA POPULATION

रूस की जनसंख्या बढ़ाने के लिए पुतिन सरकार ने जारी किया ये अजीबोगरीब फरमान

एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म की शूटिंग का पहला चरण मुंबई में पूरा हो चुका है और अब यह जोड़ी दिल्ली में शूटिंग कर रही है। टीम ने यहाँ तीन-चार दिन पहले शूटिंग शुरू की है और यह शेड्यूल अगले 10-12 दिनों तक जारी रहेगा।

 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular