हुड़दंग मचाएं डाॅक्टर, लाठी-डंडों से पीटे मकान मालिक और दुश्वारियां झेले जनता ?

0
197

पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय पौड़ी में डाॅक्टरों ने शुरू की हड़ताल

पौड़ी गढ़वाल (कुलदीप बिष्ट): पीपीपी मोड में संचालित जिला चिकित्सालय पौड़ी के डॉक्टर्स की पीजी गेस्ट हाउस में हुई पिटाई का मामला अब और गरमाने लगा है। यहां पिटाई के बाद अब जिला अस्पताल के डॉक्टर्स ने हड़ताल शुरू कर दी है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों की दिक्कतें डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण बढ़ गई है। उपचार करवाने पौड़ी पहुंच रहे मरीज जनता का कहना है कि डॉक्टर्स और पीजी होस्टल के आपसी विवाद का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है जहां उन्हें दूरदराज क्षेत्रो से पहुंचने पर भी उपचार नही मिल पा रहा है। दूसरी ओर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि आज ओपीडी सेवा बंद रखी गई है। कल से सभी सेवाएं सुचारू कर दी जाएंगी।

जनता का कहना है कि अस्पताल के पीपीपी मोड़ में जाने के बाद से ही अस्पताल में अव्यवस्थाएं हावी हैं जिनका खामियाजा उन्हें हर बार आम जनता को उठाना पड़ रहा है। यहां अस्पताल के डॉक्टर्स का विवाद मरीजों की दिक्कतों को बढ़ाता है जो कि इस बार भी हो रहा है। यहां डॉक्टर्स की हुडंदग मचाने पर पीजी हॉस्टल मालिक द्वारा की गई पिटाई के कारण अस्पताल प्रबंधन ने मोर्चा खोल दिया है।

YOU MAY ALSO LIKE

हालांकि पीजी गेस्ट हाउस के मालिक पर पुलिस ने इस मामले पर दी गई तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स की हड़ताल ने आम जन की दिक्कत बढा दी हैं। वहीं, दूसरी ओर अस्पताल प्रबंधन और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है की आज अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद रहेगी। इस दौरान आपातकालीन सेवा को बंद रखा गया है। कल से सभी सेवा नियमित रूप से सुचारू हो जाएंगी। ऐसे में अब देखना होगा कि डाॅक्टर हड़ताल पर जाते हैं या सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहेंगी।