जंगली मशरूम खाने से 6 लोगों की बिगड़ी तबियत, गांव में मची अफरा- तफरी

0
290

पौड़ी (कुलदीप सिंह बिष्ट)- पौड़ी जिले के पोखरी गांव में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार पड़ गये, इसके अलावा पड़ोस में रहने वाली एक और महिला की भी तबियत बिगड़ गई। सभी को 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाए। जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

pauri hospital

पोखरी गांव निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि गुरूवार दोपहर को उनका बड़ा भाई जंगल को सफेद रंग की मशरूम लाया। मशरूम को अच्छी तरह से पकाने के बाद परिवार के सभी 5 सदस्यों ने उसे खाया। इसके अलावा एक महिला पड़ोसी ने भी जंगली मशरूम को खाया था। खाने के बाद सभी 6 लोगों को चक्कर और उल्टियां शुरू हो गई। काफी घरेलू उपचार करने के बाद भी जब कोई असर नहीं हुआ तो 108 एम्बुलेंस की मदद से भी सभी को देर रात जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उनका उपचार किया। उपचार कर रही चिकित्सक डॉक्टर प्राची  ने बताया कि सभी लोगों का ब्लेड प्रेशर और ईसीजी करने के बाद जरूरी उपचार कर दिया गया है। समय रहते मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिससे उनकी जान बच गई। बताया कि अब सभी लोग खतरे से बाहर हैं। हालांकि एक गर्भवती महिला को अब भी चक्कर आने जैसी शिकायतें हो रहीं हैं। उसे फिलहाल चिकित्सकों के निरक्षण में रखा गया है।