जाखन नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद, घर में मचा कोहराम

0
190

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश के बाद उफनाती नदी नाले लगातार कहर ढा रहे हैं। दो दिन पहले ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ही बारिश के बाद उफनाए नाले में आमवाला तरला में दो मासूम बच्चियां बह गई थी। एक बच्ची का शव थोड़ी ही दूर बरामद हुआ था जबकि एक बच्ची का शव करीब 25 किमी दूर दूधली के नागल ज्वालापुर में सुसवा नदी के किनारे मिला विगत शुक्रवार को मिला है। वहीं, आज भी दो किशोरों के शव एसडीआरएफ टीम ने बरामद किए हैं। दोनों ही किशोर 16-16 साल के थे। इनमें से एक किशोर एक दिन पहले से लापता था। उसका शव जाखन नदी से आज एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने बाहर निकाला है। वहीं, दूसरा किशोर मालदेवता के डीगु फाल में नहाते समय आज सुबह ही डूबा था। एसडीआरएफ टीम ने इस किशोर का शव भी बरामद कर लिया है।

sdrf rescue 2

जाखन नदी में नहाते समय डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद, घर में मचा कोहराम

दरअसल, एक दिन पहले शुक्रवार को जाखन पुलिस चैकी से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि अभिषेक (16) पुत्र अशोक महतो निवासी मानव कल्याण केन्द्र 35, कैनाल रोड़ किशनपुर देहरादून लापता है। किशोर अपने साथियों के साथ जाखन क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। कल भी एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के कारण देर शाम तक किशोर का शव नहीं मिला था। आज सुबह एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम डाकपत्थर ने जाखन नदी से किशोर अभिषेक का शव निकाल लिया।

SDRF से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2022 को नगर नियंत्रण कक्ष देहरादून द्वारा देर रात SDRF को सूचित कराया गया था कि जाखन चौकी क्षेत्र में एक लड़का नाम अभिषेक (उम्र 16 वर्ष) पुत्र श्री अशोक महतो पता मानव कल्याण केन्द्र 35A कैनाल रोड़ किशनपुर देहरादून लापता है । जो दिन में अपने साथियों के साथ जाखन क्षेत्र में नदी में नहाने गया था। आशंका है कि वह डूब गया है।

उक्त सूचना पर पोस्ट सहस्त्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व सर्च एंड रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया। पानी का दबाव व अंधेरा बढ़ने के कारण सर्च ऑपरेशन को रोकना पड़ा। आज दिनांक 16 जुलाई की प्रातः SDRF की डीप डाईविंग टीम डाकपत्थर से पुनः सर्चिंग हेतु घटनास्थल पहुंची। गहन सर्चिंग के दौरान SDRF के डीप डाइवर आरक्षी लक्ष्मण सिंह द्वारा गहराई में जाकर उक्त लड़के के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

SDRF टीम में निम्न शामिल रहे-
1) HC सुरेश तोमर
2) आरक्षी विक्रम सिंह
3) आरक्षी बलवीर सिंह
4) आरक्षी संदीप
5) आरक्षी लक्ष्मण सिंह
6) चालक सुनील तोमर