Home काम की खबर मुख्य यातायात मार्गों पर बिखरे कूड़े को लेकर आईटीबीपी के जवानों ने...

मुख्य यातायात मार्गों पर बिखरे कूड़े को लेकर आईटीबीपी के जवानों ने छेड़ी मुहीम

0
uttarakhand news

चमोली (संवाददाता-पुष्कर सिंह नेगी): मुख्य सचिव उत्तराखंड एवं जिलाधिकारी चमोली के निर्देशानुसार मुख्य यातायात मार्गों पर बिखरे पड़े कूड़े व प्लास्टिक को हटाने के निर्देशानुसार नगर पालिका जोशीमठ द्वारा आज अपने नित्यप्रति सफाई व्यवस्था के साथ साथ राष्ट्रीय राजमार्ग मुख्य बद्रीनाथ मार्ग से पर्यटन स्थली औली रोड पर सड़क किनारे बिखरे प्लास्टिक कूड़े/अजैविक कूड़े को उठाया गया।

devbhoomi
devbhoomi

इस सफाई अभियान में आईटीबीपी के हिमवीर जवानों और अधिकारियों द्वारा भी आज उक्त कार्य में अपना अमूल्य योगदान दिया गया और लोगों को साफ सफाई को लेकर जागरुक किया गया। जोशीमठ नगर पालिका का नगर क्षेत्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के हाईवे के दोनों ओर साफ व स्वच्छ बनाने की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version