Home देश ITBP जवानों की बस पहलगाम में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, 30 घायल,...

ITBP जवानों की बस पहलगाम में दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, 30 घायल, कई जवान लापता

0
itbp accident

ITBP जवानों से भरी बस आज पहलगाम जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें कई जवान लापता बताये जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार रास्ते में बस सड़क से उतरकर लिद्दर नदी में जा गिरी। अचानक चंदन बाड़ी जाते समय बस के ब्रेक फेल हो जाने से यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में कई जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। ताज़ा ख़बरों के अनुसार 7 ITBP जवानों की मौत हो गयी है और 30 से ज्यादा जवान घायल हैं। वहीं सेना, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस सहित स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरु कर दिया है और घायल जवानों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा।
जानकारी मिली है कि ये बस ITBP जवानों को चंदनबाड़ी से पहलगाम लेकर जा रही थी और बीच रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस बस में 39 जवान सवार थे, जिनमें 37 ITBP के और 2 जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान थे, जो निजी यात्रा कर रहे थे। रास्ते में अचानक बस सड़क से उतरकर लिद्दर नदी में जा गिरी। ITBP के डीजी सुजॉय लाल ने बताया कि 10 घायल जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों को एयरलिफ्ट करके श्रीनगर आर्मी हॉस्पिटल लाया गया है। बताया जा रहा है कि ये सारे जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी में तैनात थे और यात्रा समाप्त होने के बाद वापस कंट्रोल रूम जा रहे थे। ITBP ने कहा है कि हम घायलों को हर संभव इलाज़ मुहैया करा रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। वहीं जम्मू -कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपनी संवेदना प्रकट की है।

Exit mobile version