HomeLatest Newsआज से ईरानी कप का मुकाबला, जानें कब और कहां होगा लाइव...

आज से ईरानी कप का मुकाबला, जानें कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

IRANI CUP: भारतीय क्रिकेट के लिहाज से ये हफ्ता काफी रोमांचक रहने वाला है। एक तरफ टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर में टेस्ट मैच खेल रही है, तो दूसरी तरफ लखनऊ में ईरानी कप का मुकाबला 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खेला जाएगा। ईरानी कप के लिए मूल रूप से मुंबई को चुना गया था, लेकिन मौसम की खराब स्थिति के कारण इसे लखनऊ शिफ्ट कर दिया गया। इस टूर्नामेंट में रणजी ट्रॉफी विजेता मुंबई का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा।

IRANI CUP
IRANI CUP

IRANI CUP के लिए कानपुर टेस्ट के बीच भारतीय टीम से 3 खिलाड़ी रिलीज 

ईरानी कप के मुकाबले के लिए कानपुर टेस्ट के बीच भारतीय टीम से सरफराज खान, ध्रुव जुरेल और यश दयाल को रिलीज किया गया है, ताकि वे ईरानी कप में अपनी-अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व कर सकें। सरफराज मुंबई टीम का हिस्सा हैं, जबकि ध्रुव और यश रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलेंगे। इन खिलाड़ियों के आने से दोनों टीमों को काफी मजबूती मिलेगी। ईरानी कप का मुकाबला 1 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क या जियो सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं। मुंबई की कप्तानी अजिंक्य रहाणे कर रहे हैं, जबकि रेस्ट ऑफ इंडिया की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथ में है।

ये भी पढिए- विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ा

VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular