HomeLatest Newsअफगानिस्तान में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

अफगानिस्तान में आया 5.8 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके

EARTHQUAKE TODAY: आज यानि शनिवार दोपहर अफगानिस्तान में आए भूकंप ने भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों को हिला दिया। दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी। इसका केंद्र 36.10 डिग्री उत्तर अक्षांश और 71.20 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है। इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। कई लोगों ने घरों और दफ्तरों में कंपन महसूस की। हालांकि भारत में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

EARTHQUAKE TODAY
EARTHQUAKE TODAY

EARTHQUAKE TODAY: दक्षिण एशिया में भूकंप का दौर 

पाकिस्तान में भी भूकंप का असर बड़े पैमाने पर देखने को मिला। वहां के नेशनल सीस्मिक मॉनिटरिंग सेंटर ने बताया कि सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के पास 94 किलोमीटर गहराई में था।  यह इस सप्ताह का दूसरा बड़ा भूकंप है। इससे पहले पिछले शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था। भारत में शनिवार सुबह असम के नगांव जिले में भी भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता 2.9 थी और यह सुबह 7 बजकर 38 मिनट पर आया। इसकी गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर थी।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025
UTTARAKHAND BOARD RESULT 2025

उत्तराखंड बोर्ड 2025 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular