HomeCrimeइंदौर से गाजीपुर वाया मेघालय, हनीमून मर्डर मिस्ट्री की परतें खुलीं

इंदौर से गाजीपुर वाया मेघालय, हनीमून मर्डर मिस्ट्री की परतें खुलीं

INDORE COUPLE: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड ने एक बार फिर पूरे देश को चौंका दिया है। इस मामले में 17 दिन बाद पुलिस ने गहरी जांच के बाद जो खुलासे किए, वे न सिर्फ सनसनीखेज हैं बल्कि रिश्तों के विश्वास को भी झकझोर देने वाले हैं। पुलिस ने इस मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके प्रेमी राज कुशवाहा को इस हत्या का मास्टरमाइंड बताया गया है। पुलिस के अनुसार, राजा की हत्या कोई आकस्मिक घटना नहीं थी बल्कि पहले से रची गई एक गहरी और योजनाबद्ध साजिश थी।

INDORE COUPLE
INDORE COUPLE

INDORE COUPLE: सोनम ने बाहर से हत्यारे बुलाए और फोन पर पूरी जानकारी साझा की

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजा रघुवंशी और सोनम हाल ही में शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे। इसी हनीमून ट्रिप के दौरान सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की योजना बना ली थी। डीजीपी के अनुसार, सोनम ने बाहर से हत्यारे बुलाए और फोन पर पूरी जानकारी साझा की। उसने हत्या के दिन की योजना और जगह तक तय की थी। इस तरह यह हत्या पूरी तरह पूर्वनियोजित थी, जिसमें सोनम की भूमिका सबसे अहम रही।

INDORE COUPLE
INDORE COUPLE

घटना के बाद सोनम अचानक शिलॉन्ग से लापता हो गई थी। पुलिस को संदेह था कि वह नेपाल भाग सकती है। इस बीच उसकी तलाश में कई राज्यों में छापेमारी हुई। आखिरकार गाजीपुर में सोनम ने खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने इस साजिश में शामिल एक अन्य आरोपी आकाश राजपूत की तस्वीर भी सार्वजनिक की है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हत्याकांड के पीछे सोनम और राज कुशवाहा का लव अफेयर मुख्य कारण था। दोनों एक-दूसरे के करीब थे और राजा को रास्ते से हटाने की योजना उन्होंने काफी पहले से बना रखी थी।

INDORE COUPLE
INDORE COUPLE

पुलिस के अनुसार हत्या के बाद आरोपी ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की ओर फरार हो गए थे। फिलहाल उनकी गतिविधियों की पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। डीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह मामला पूरी तरह साजिशन हत्या का है जिसमें प्रेम संबंधों ने खतरनाक मोड़ ले लिया। सोनम ने हत्यारों को पैसे देकर अपने पति को मरवाया और हत्या को अंजाम देने के बाद खुद भी फरार हो गई। पुलिस को ललितपुर से भी कुछ अहम सुराग मिले हैं जो इस केस की गुत्थी को सुलझाने में मदद कर रहे हैं। इस पूरे हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं और जांच टीम हर पहलू को बारीकी से परख रही है।

ये भी पढिए-

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS
NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS

नैनीताल को मिली विकास की सौगात, सीएम धामी ने किया 27 योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular