HomeLatest Newsआज से राष्ट्रपति का 3 दिवसीय देहरादून दौरा, ये रहेगा 19, 20...

आज से राष्ट्रपति का 3 दिवसीय देहरादून दौरा, ये रहेगा 19, 20 और 21 जून का ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून 2025 से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रही हैं। इस दौरे के दौरान वह देहरादून, तपोवन, मसूरी और नैनीताल में आयोजित विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। इस दौरान कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया जाएगा। देहरादून पुलिस ने वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है, ताकि आमजन को असुविधा न हो।

INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN

INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में कई कार्यक्रमों में लेंगी भाग

राष्ट्रपति मुर्मू 19 जून की शाम 4:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। 20 जून को, जो उनका जन्मदिन भी है, वह राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने के समारोह में भाग लेंगी। इसी दिन वह राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन करेंगी और राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी। 20 जून की शाम वह नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में डाक टिकट जारी करेंगी। 21 जून को राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून के उत्तराखंड राज्य पुलिस लाइन मैदान में आयोजित सामूहिक योग प्रदर्शन में हिस्सा लेंगी।

INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN

19 जून को देहरादून में यह रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

  • ऋषिकेश की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर से थानों होते हुए सहस्त्रधारा क्रासिंग के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा। ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को इसी मार्ग से आईटी पार्क व साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • हरिद्वार की ओर से देहरादून आने वाले वाहनों को डोईवाला चौक से दूधली मार्ग के जरिये कारगी चौक होकर शहर में लाया जाएगा।
  • मसूरी जाने वाले वाहनों को शिमला बायपास, जीएमएस रोड और अनारवाला होते हुए भेजा जाएगा।
  • शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग जैसे कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला, लालतप्पड़ व नेपाली फार्म से होकर भेजा जाएगा।
  • मसूरी से हरिद्वार या ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को ओल्ड मसूरी रोड, आईटी पार्क और थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • डायवर्जन पॉइंट्स दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक भोगपुर तिराहा, भानियावाला फ्लाई ओवर, डोईवाला चौक, कारगी चौक, शिमला बायपास, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग और साईं मंदिर के पास लागू रहेंगे।
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN

20 जून को ये मार्ग रहेंगे डायवर्ट

  • ईसी रोड, घण्टाघर, हाथीबड़कला, दिलाराम और ग्रेट वैल्यू से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रासिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर के रास्ते भेजा जाएगा।
  • मसूरी से देहरादून आने वाले वाहन ओल्ड मसूरी रोड, काठ बंगला, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रासिंग होकर आएंगे।
  • इस दिन डायवर्जन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक लागू रहेगा। डायवर्जन प्वाइंट्स में दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा, साईं मंदिर तिराहा और कुठालगेट तिराहा शामिल हैं।
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN

21 जून को योग दिवस पर ट्रैफिक में रहेगा विशेष बदलाव

  • ऋषिकेश, हरिद्वार और मसूरी से देहरादून आने-जाने वाले वाहनों के लिए 19 जून के जैसे ही वैकल्पिक मार्ग लागू रहेंगे।
  • मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनों को ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रासिंग और थानो रोड होकर भेजा जाएगा।
  • डायवर्जन पॉइंट्स 21 जून को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक लागू रहेंगे। इनमें भोगपुर तिराहा, भानियावाला फ्लाई ओवर, डोईवाला चौक, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग और साईं मंदिर क्षेत्र शामिल हैं।
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN
INDIAN PRESIDENT IN DEHRADUN

देहरादून पुलिस की अपील

देहरादून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक प्लान का पालन करें और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट या लिंक मार्गों का उपयोग करें, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान किसी को कोई असुविधा न हो। आपातकालीन सेवा वाले वाहनों को निर्बाध रूप से चलने दिया जाएगा। राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्तर पर तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

ये भी पढिए-

YOGA DAY 2025
YOGA DAY 2025

सीएम धामी का योग को दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान, अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular