INDIA VS NEW ZEALAND: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। आज मैच का दूसरा दिन है और लंच तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में अब तक 6 विकेट खोकर केवल 34 रन ही बनाए हैं।
INDIA VS NEW ZEALAND: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला गलत
ओवरकास्ट परिस्थितियों में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन अब तक यह फैसला उनके खिलाफ गया है। टीम इंडिया ने 23.5 ओवर में सिर्फ 34 रन बनाए हैं और छह विकेट गंवा दिए हैं। लंच से पहले रवींद्र जडेजा भी आउट हो गए। विराट कोहली, सरफराज खान, केएल राहुल और रवींद्र जडेजा चार बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। रोहित शर्मा ने 2 रन और यशस्वी ने 13 रन बनाए। ऋषभ पंत 15 रन पर नाबाद हैं। न्यूजीलैंड के लिए विलियम ओरुर्के ने तीन, मैट हेनरी ने दो और टिम साउदी ने एक विकेट लिया है।
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.