INDIA POST PAYMENTS BANK RECRUITMENT: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लिमिटेड (IPPB) ने असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर और सीनियर मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी तक आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों की आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपए है, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 150 रुपए है।

INDIA POST PAYMENTS BANK RECRUITMENT: ये है योग्यता
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को बीई/बीटेक या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, जो कंप्यूटर साइंस, आईटी, कंप्यूटर एप्लिकेशन या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में से किसी एक विषय में हो। इसके अलावा, ITI में तीन साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। साइबर सिक्योरिटी के लिए उम्मीदवारों को बीएससी या एमएससी में इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस या आईटी से संबंधित विषय में डिग्री होनी चाहिए और उन्हें साइबर सिक्योरिटी में छह साल का अनुभव भी होना चाहिए।

इतनी होगी सैलरी
WhatsApp Group
Join Now


