Pakistan को भारत की हिदायत, छोड़ना होगा आतंकवाद का साथ, तब ही होगा आयात

0
252
Pakistan

Pakistan के साथ व्यापार करने का भारत का मन नहीं

नई दिल्ली ब्यूरो:पाकिस्तान इस बात पर विचार कर रहा है, कि वह भारत से सब्जियां आयात करें। लेकिन उसके सामने कई मुश्किलें खड़ी हो चुकी है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि भारत का Pakistan के साथ व्यापार करने का मन नहीं है। पडोसी देश भारत ने हिदायत दी है कि Pakistan जब तक आतंकवाद का समर्थन करना बंद नहीं करेगा, तब तक भारत उसके साथ व्यापार करने से परहेज करेगा।

Pakistan

पाकिस्तान में सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों में इजाफा

आपको बता दें कि इस समय पाकिस्तान भारी बाढ़ का सामना कर रहा है। जिस कारण देश में सब्जियों और अन्य खाद्य सामग्रियों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। जिसके चलते जानकारी मिल रही है कि Pakistan आपूर्ति के लिए भारत की ओर नजर लगाए बैठा है।

Pakistan

भारत से सब्जियां आयात करने का विचार कर रहा पाकिस्तान

मिफ्ताह इस्माइल जो कि पाकिस्तान के वित्त मंत्री है उनके द्वारा कहा गया कि लोगों की मुसीबत को दूर करने के लिए Pakistan सब्जियों और अन्य चीजों का भारत से आयात करने का विचार कर रहा है। वित्त मंत्री मिफ्ताह इस्माइल के द्वारा कहा गया कि फल,सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्रियों की जो सप्लाई है, उसे बाढ़ प्रभावित कर सकती है।

Pakistan

Pakistan ने कारोबारी रिश्ते निलंबित करने का किया था एलान

मंत्री के द्वारा कहा गया कि अगर सप्लाई प्रभावित हुई तो सब्जियों का आयात शुरू करना पड़ेगा। अगर हमें भारत से सब्जियां मंगानी पड़ी, तो हम ऐसा करेंगे।’ आपको बता दें कि साल 2019 में जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया गया था। जिसके चलते पाकिस्तान ने इस बात का एलान किया था कि वह भारत के साथ अपने कारोबारी रिश्ते निलंबित कर देगा।

Pakistan

“पाकिस्तान को आंतकवाद का साथ देना छोड़ना होगा”

सरकारी सूत्रों की ओर से जानकारी मिल रही है कि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा दिया है जिसके बाद ,अब भारत और पाकिस्तान के बीच  व्यापार के संबंध होना नमुमकिन है। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिल रही है कि भारत के पास उन 50 विदेशी आतंकियों की रिपोर्ट है , जिन्होंने भारत में कदम रखा। यह आतंकवादी भारत से पाकिस्तान आये। भारत की तरफ से कहा गया है कि हम व्यापार करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं, लेकिन पाकिस्तान को इसी वक्त से आंतकवाद का साथ देना छोड़ना होगा।

यह भी पढ़े: Pakistan floods : Pakistan में भीषण बाढ़, 900 से ज्यादा लोगों की मौत; लाखों लोग बेघर

https://devbhoominews.com/pakistan-floods-severe-flood-in-pakistan/