UP Flood News : चारों ओर पानी ही पानी, बाढ़ से लोग पलायन को मजबूर

0
248
UP Flood News

लखनऊ ब्यूरो  :  UP Flood News पलायन को मजबूर लोग, मचा हाहाकार 

इस वक्त देश के कई हिस्से बाढ़ की विभीषका से बेहाल हैं. भारी बारिश के चलते बाढ़  की मार झेल रही एक बड़ी आबादी अब पलायन को मजबूर है. जहां पूर्वांचल में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं और लोग मजबूरी में नाव पर अपनी पूरी गृहस्थी लेकर एक गांव से दूसरे गाँव पलायन कर रहे हैं.

UP Floods पूर्वांचल की हालत दयनीय 

UP Flood News

जहाँ देश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं वहीँ उत्तर प्रदेश (UP Flood News) के पूर्वांचल में बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है. जहां एक और ग़ाज़ीपुर में गंगा उफान पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं वहीं दूसरी तरफ वाराणसी में गंगा का स्तर भी खतरे के निशान को पार कर गया है। इस बाढ़ की वजह से जहां तमाम घर डूब गए हैं ,फसले चौपट हो गयीं हैं और नदियों के किनारे वाले क्षेत्र पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं.

UP Floods इंसान तो इंसान,जानवर भी परेशान 

UP Flood

जहां एक ओर इंसान इस बाढ़ (UP Flood News) के चलते परेशान है वहीं जानवरों के लिए भी ये बाढ़ आफत लेकर आयी है।जहां कई जानवरों की मौत हो गयी है वहीँ कई पानी में फसे हुए हैं। लोगों को किसी भी तरह की राहत सामग्री नहीं मिल पा रही है और घर और फसल दोनों डूबने की वजह से वो पलायन को मजबूर हैं.

UP Floods गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर 

UP Flood News today

जिला प्रशासन ने बताया है कि वाराणसी में गंगा खतरे (UP Flood News) के निशान से लगभग 74 cm ऊपर बह रही है और 1 cm प्रति घंटे की रफ़्तार से बढ़ती ही जा रही है. प्रशासन ने बताया है कि गंगा और वरुणा नदी में बाढ़ से 18 नगरपालिका वार्ड और 80 से अधिक गांव प्रभावित हुए हैं. दूसरी तरफ जिले में फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है. गंगा किनारे रह रहे लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में आज भी बारिश हो सकती है और बारिश की वजह से गंगा का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रहेगा।

ये भी पढ़ें    Twin Towers की कार्रवाई से बिल्डरों और अफसरों में मची खलबली, 500 करोड़ का नुकसानhttps://devbhoominews.com/twin-towers-ki-karwai-se-hadkamp/