HomeLatest Newsभारतीय क्रिकेट टीम का 2025-26 घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज और...

भारतीय क्रिकेट टीम का 2025-26 घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से होगी टेस्ट सीरीज

INDIA CRICKET: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को 2025-26 घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। यह सीजन भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान का अहम हिस्सा होगा। भारत की घरेलू सीरीज की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी, जब टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इसके बाद 10 से 14 अक्टूबर के बीच कोलकाता में दूसरा टेस्ट आयोजित होगा। इसके बाद नवंबर में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आएगी, जहां पहला टेस्ट 14 से 18 नवंबर के बीच दिल्ली में और दूसरा टेस्ट 22 से 26 नवंबर तक गुवाहाटी में खेला जाएगा।

INDIA CRICKET
INDIA CRICKET

INDIA CRICKET: 2025-26 घरेलू सीजन का शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची, दूसरा 3 दिसंबर को रायपुर और तीसरा 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में होगा। वनडे सीरीज के बाद पांच टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी, जिसमें पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक, दूसरा 11 दिसंबर को मुल्लापुर (न्यू चंडीगढ़), तीसरा 14 दिसंबर को धर्मशाला, चौथा 17 दिसंबर को लखनऊ और पांचवां व अंतिम मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में आयोजित किया जाएगा।

INDIA CRICKET
INDIA CRICKET

महिला वनडे वर्ल्ड कप की भी मेजबानी भारत करेगा

वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे और ये सभी मैच डे-नाइट होंगे, जबकि टी20 मुकाबले रात 7 बजे से खेले जाएंगे। इन दो महत्वपूर्ण द्विपक्षीय सीरीज के अलावा, भारत इस सत्र में महिला वनडे वर्ल्ड कप की भी मेजबानी करेगा, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को घरेलू मैदान पर बड़े मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा। बीसीसीआई द्वारा जारी इस कार्यक्रम के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह सीजन बेहद महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ टेस्ट मैचों से भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अभियान पर भी असर पड़ेगा।

INDIA CRICKET
INDIA CRICKET

गुवाहाटी पहली बार टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करेगा

इस घरेलू सीजन में गुवाहाटी पहली बार टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी करेगा। यह ऐतिहासिक मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 22 से 26 नवंबर 2025 तक बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा जब पूर्वोत्तर भारत का कोई शहर टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। गुवाहाटी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित करने का मौका दिया गया है। बारसापारा स्टेडियम में 40,000 दर्शकों की क्षमता है और स्टेडियम आईपीएल और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी कर चुका है। इसके साथ ही, गुवाहाटी सितंबर-अक्टूबर 2025 में होने वाले आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के 5-6 मैचों की मेजबानी का भी करेगा।
VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI
WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular