HomeLatest Newsबातों बातों में विराट कोहली ने छेड़ दी रिटायरमेंट की चर्चा, दे...

बातों बातों में विराट कोहली ने छेड़ दी रिटायरमेंट की चर्चा, दे दी ये बड़ी हिंट

VIRAT KOHLI: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जिसके बाद कोहली के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में बातों बातों में उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह अभी संन्यास लेने के मूड में नहीं हैं और एक और आईसीसी ट्रॉफी जीतकर अपने करियर को ऊंचाई देना चाहते हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है, जो दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा।

VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI

VIRAT KOHLI ने कही अपने मन की बात 

मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में जब विराट कोहली से उनके करियर के अगले बड़े कदम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “अगला बड़ा कदम? मुझे नहीं पता, लेकिन शायद अगला वर्ल्ड कप जीतने की कोशिश करना।” उनके इस बयान के बाद वहां मौजूद दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया। इससे यह साफ हो गया कि कोहली 50 ओवर के फॉर्मेट में खेलना जारी रखेंगे और 2027 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सबसे छोटे फॉर्मेट से संन्यास

विराट कोहली ने पिछले साल भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद उनके भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई थी, खासकर उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे के खराब प्रदर्शन के बाद। उस दौरे में उन्होंने नौ पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए थे, जिससे उनके करियर पर सवाल खड़े होने लगे थे। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने दमदार वापसी की और पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाने के अलावा सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।

VIRAT KOHLI
VIRAT KOHLI

अपने हालिया प्रदर्शन को लेकर कोहली ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने माना कि हर टेस्ट में वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवाते रहे। उन्होंने कहा, “अगर आप मुझसे पूछें कि मैं किस चीज से सबसे ज्यादा निराश हूं, तो हालिया ऑस्ट्रेलिया दौरा सबसे ताजा यादों में से एक है। लेकिन अब मैं इसे बदल नहीं सकता, इसलिए मुझे इसके साथ शांति बनानी होगी।” अब फिलहाल आईपीएल 2025 से पहले विराट कोहली ने संन्यास की अफवाहों पर भी विराम लगा दिया और कहा कि वह अभी भी क्रिकेट खेलने का आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढिए-

TAMIM IQBAL
TAMIM IQBAL

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल की हालत गंभीर, इसलिए हुए अस्पताल में भर्ती

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular