IND Vs AUS PERTH TEST: पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में पहले दिन भारत ने मजबूत स्थिति बना ली है। पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से 11 बल्लेबाज मिलकर 50 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाए और 49.3 ओवर में पूरी टीम 150 रन पर आलआउट हो गई। भारत के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे नीतीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 37 और केएल राहुल ने 26 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

IND Vs AUS PERTH TEST: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी कुछ खास नहीं
इसके बाद भारत ने गेंदबाजी में शानदार वापसी की और दिन के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने 67 रन बना लिए थे, जिसमें एलेक्स कैरी 19 रन और मिचेल स्टार्क 6 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारतीय टीम के 150 रन पर आलआउट होने के बाद ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया मैच में बढ़त बना लेगा लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी कुछ खास नहीं रही। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए।

WhatsApp Group
Join Now


